{"_id":"64ef085208dc58386d0a8aad","slug":"the-great-indian-family-vicky-kaushal-is-the-bhajan-kumar-in-its-upcoming-theatrical-film-read-here-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"TGIF: 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में गायक भजन कुमार की भूमिका में नजर आएंगे विक्की कौशल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TGIF: 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में गायक भजन कुमार की भूमिका में नजर आएंगे विक्की कौशल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Wed, 30 Aug 2023 02:44 PM IST
साक्षी पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:44 PM IST
सार
मशहूर गायक भजन कुमार के जीवन पर बन रही फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की कौशल सिंगर भजन कुमार के किरदार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल भजन कुमार के रूप में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विस्तार
मशहूर गायक भजन कुमार के जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स ने बड़ा खुलासा किया है। जी हां, खबर है कि वाईआरएफ की आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की कौशल सिंगर भजन कुमार का किरदार निभा रहे हैं। आज यानी 30 अगस्त को वाईआरएफ ने फिल्म का पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' गाना जारी किया है। इस गाने में विक्की कौशल दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल ने फिल्म को लेकर कही यह बात
फिल्म को लेकर विक्की कौशल ने खुलासा किया, "मैं फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिलीट में स्टार सिंगर भजन कुमार की भूमिका निभा रहा हूं और मैंने इस फिल्म के जरिए कुछ मौज-मस्ती करने का फैसला किया है।"
विज्ञापन
भजन कुमार को लेकर कही यह बात
एक्टर ने आगे कहते हैं, “एक अभिनेता के तौर पर मुझे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना पसंद है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने में सक्षम हूं। मुझे उम्मीद है कि लोगों को टीजीआईएफ में मेरा नया अवतार पसंद आएगा। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि भजन कुमार को दर्शक किस तरह पसंद करते हैं।''
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। वहीं, फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' में प्रीतम ने संगीत दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Shafaq Naaz: 'उसने हमारे रिश्ते की बेइज्जती की है', शफक नाज ने खोली अविनाश सचदेव की पोल पट्टी