Leo: थलपति विजय की 'लियो' के गाने में जोड़ा गया डिस्कलेमर, धूम्रपान और ड्रग्स को बढ़ावा देने का लगा था आरोप
थलपति विजय की फिल्म 'लियो' के पहले गाने के विवाद में घिरने के बाद अब मेकर्स ने गाने में डिस्कलेमर जोड़ने का फैसला किया है।
विस्तार
थलपति विजय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लियो' के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना 'ना रेडी' कथित तौर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग को बढ़ावा देने के कारण मुसीबत में पड़ गया। चेन्नई के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने फिल्म और विजय के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कथित तौर पर विजय और टीम ने 'लियो' के पहले गाने में एक धूम्रपान डिस्क्लेमर जोड़ा है।
गाने की बात करें तो 'ना रेडी' में विजय इस ग्रूवी नंबर पर डांस करते हुए सिगरेट पी रहे हैं। चेन्नई के जेजे नगर के आरटीआई सेल्वम ने गाने के माध्यम से कथित तौर पर धूम्रपान और ड्रग्स को बढ़ावा देने के लिए फिल्म 'लियो' और विजय के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने अदालत से फिल्म की टीम के खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसके बाद निर्माताओं ने तुरंत एक डिस्क्लेमर जोड़कर गाने में बदलाव करने का फैसला किया।
Nutan: दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह
Neha Joshi: ‘दूसरी मां’ ने छोटे परदे पर लगाई डबल सेंचुरी, ‘दृश्यम 2’ की हीरोइन बनी टीवी की ट्रेंड सेटर
Shehla Khan: इटली से फैशन सीखकर आईं शहला खान का बॉलीवुड में दबदबा, इन अभिनेत्रियों की ड्रेस कर चुकी हैं डिजाइन