फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Tera Suroor First Day Box Office Collection

तेरा सुरूर ने पहले दिन कमाया कितना

Sat, 12 Mar 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
Tera Suroor First Day Box Office Collection
तेरा सुरूर - फोटो : youtube

इस शुक्रवार को रिलीज हुई तेरा सुरूर से हिमेश रेशमिया को बहुत उम्मीदे हैं। फिल्म के प्रमोशन में उन्होने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी, ऐसे में फिल्म की कमाई पर उनकी निगाहें हैं। हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के हरफनमौला कलाकार हैं। वो संगीतकार हैं, कई फिल्मों में उन्होंने हिट संगीत दिया है।

विज्ञापन


फिल्मी 'आशिक बनाया आपने' में उनके गाना गाने के बाद गायक के तौर पर भी उनको खूब प्रसिद्धि मिली। संगीत और गायन में नाम कमा लेने के बाद हिमेंश रेशमिया को पर्दे पर दिखने की ख्वाहिश हुई।
विज्ञापन


हिमेश रेशमिया के गाए गानों को खूब पसंद किया गया, लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों के गले नहीं उतरी। एक के बाद हिमेश ने कई फिल्में की। सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं। समीक्षकों से भी हिमेश को कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब एक फिर वो पर्दे पर लौटे हैं तो ये फिल्म उनके करियर की के लिए बेहद अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहले दिन 'तेरा सुरूर' की कमाई धीमी

Tera Suroor First Day Box Office Collection
तेरा सुरूर - फोटो : youtube

हिमेश रेशमिया, फराह करीमी और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाओं वाली 'तेरा सुरूर' एक छोटे बजट की फिल्म है। फिल्म का बजट 11 करोड़ का है। ऐसे में निर्माताओं को उम्मीद है कि शुरूआती दिनों में फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी तो बजट से ज्यादा तो कमा ही लेगी।

हालांकि फिल्म के निर्माता कह चुके हैं कि वो सेटेलाइट की बिक्री से ही फिल्म के बजट जितना कमा चुके हैं। निर्माताओं को नुकसान हो या ना हो लेकिन फिल्म के ना चलने से हिमेश के हीरो बनने के सपने को फिर से झटका लग सकता है। वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज फिल्म ने पहले दिन 1.79 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म के साथ किसी बड़ी फिल्म के रिलीज ना होने के बावजूद 1.79 करोड़ की कमाई हिमेश के लिए बहुत राहत भरी खबर नहीं है। समीक्षकों ने जिस तरह से फिल्म की बखिया उधेड़ी है, उसे देखते हुए फिल्म की कमाई में कोई खास बढ़ोत्तरी की उम्मीद भी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed