Dulquer Salmaan: 'मैं कई रातों से सोया नहीं...' दुलकर सलमान शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- 'ऐसा अनुभव पहली बार'
कई सुपरहिट मलयालम और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता दुलकर सलमान यूं तो अमूमन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब वह अपने एक पोस्ट के कारण लोगों के बीच सुर्खियों में हैं।
विस्तार
कई सुपरहिट मलयालम और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता दुलकर सलमान यूं तो अमूमन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब वह अपने एक पोस्ट के कारण लोगों के बीच सुर्खियों में हैं। साथ ही इस पोस्ट को देख उनके फैंस खासे चिंतित भी हो गए हैं। इस पोस्ट में नम आंखों से दुलकर ने बताया कि वो कई दिनों से सोए नहीं हैं जिसे देखने के बाद उनके फैंस टेंशन में आ गए।
हाल ही में दुलकर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि मैं कई दिनों से सोया नहीं हूं पर मैं लाउड नहीं हूं। इस दौरान उनकी आंखे नम नजर आ रही थीं। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया लेकिन बाद में उन्होंने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। अब उनके फैंस दुलकर द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को शेयर करते हुए उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं।
What happened to #DulquerSalmaan 🥺🥺. He posted and deleted it later. Is everything alright to him ?. #KingOfKotha pic.twitter.com/PyGnrwnorw
— DON BOY (@preethamtweets_) July 2, 2023
दुलकर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं काफी समय से सोया नहीं हूं। मैंने पहली बार ऐसा कुछ अनुभव किया है और चीजें अब पहले जैसी नहीं रहीं। यह उस बिंदु पर पहुंच गया है, जहां मैं इसे अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा हूं।'उन्होंने आगे लिखा, 'मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे इतना कुछ बोलने की अनुमति है। 'फिर प्रशंसक उनका हाल पूछने लगे, लेकिन इतने में ही उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया।
दुलकर सलमान के फैंस उनकी इस पोस्ट से काफी परेशान हैं। साथ ही वो इस वीडियो को डिलीट किए जाने से भी टेंशन में हैं। एक फैन ने दुलकर के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दुलकर सलमान को क्या हुआ? उन्होंने इसे पोस्ट किया और बाद में डिलीट कर दिया। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'दुलकर सलमान ने पोस्ट किया और हटा लिया'।
यह भी पढ़ें: रामानंद सागर की 'रामायण' के लिए अरुण गोविल नहीं थे पहली पसंद, फिर एक कॉल ने ऐसे बना दी बात