तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार ने सेल्फी ले रहे अपने फैन का गुस्से में छीना फोन, वीडियो हुआ वायरल
वोट डालने पहुंचें अभिनेता अजीत कुमार।
सेल्फी लेने वाले फैन का छीना फोन।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में चुनाव हो रहे हैं और साउथ के सुपरस्टार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मंगलवार को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, विजय, अजीत कुमार, कमल हासन, श्रुति हासन और अक्षरा हासन वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। सेलेब्स के बूथ पर पहुंचते ही वहां फैंस की भीड़ जुट गई और लोग अपने चहेते सितारों के साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आने लगे। ऐसे में ही कुछ ऐसा हुआ कि तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार ने अपने एक फैन का फोन छीन लिया।
दरअसल, अजीत कुमार अपनी पत्नी के साथ विधानसभा चुनावों में अपना वोट डालने पहुंचे थे। जब वो बूथ पर वोट डालने के लिए अपनी गाड़ी से बाहर निकले तो लोगों ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए घेर लिया। जैसे ही उनका एक फैन सेल्फी लेने के लिए आया तो अभिनेता ने उसका फोन छीन लिया।
Thala #Ajith sir asks Sorry.
| Credit: Indiaglitz | #ValimaiFirstLookOnMay1st | #Valimai | #Ajithkumar | pic.twitter.com/cIEkZk7dxmविज्ञापन विज्ञापन— Ajith (@ajithFC) April 6, 2021
इसकी वजह थी कि अजीत कुमार से उस फैन ने मास्क नहीं पहना हुआ था। इसी वजह से अजीत ने गुस्से में अपने फैन का मोबाइल छीन लिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में एक्टर ने फैन को वो फोन वापस कर दिया। फैन ने अजीत कुमार से माफी भी मांगी।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग तो अभिनेता के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इसकी निंदा भी करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अजीत को अपने फैस के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजीत कुमार जल्द ही फिल्म ‘वालिमई’ में दिखाई देंगे जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया था।