फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil lyricist Ko Sesha shares pictures of chicken pieces in his vegetarian dish Swiggy

Swiggy: स्विगी से ऑर्डर किए गए शाकाहारी खाने में निकले चिकन पीस! तमिल गीतकार ने शेयर की तस्वीर

Thu, 18 Aug 2022 07:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 07:32 PM IST
सार

को-शेषा नाम के एक तमिल गीतकार ने स्विगी से ऑर्डर किए गए शाकाहारी खाने में चिकन के टुकड़े निकलने का दावा किया है और खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन
Tamil lyricist Ko Sesha shares pictures of chicken pieces in his vegetarian dish Swiggy
तमिल गीतकार ने लगाया स्विगी के ऑर्डर किए शाकाहारी में चिकन के टुकड़े निकलने का आरोप - फोटो : twitter- Ko Sesha

विस्तार

स्विगी, जोमैटो जैसी ऑनलाइन खाना सर्विस कंपनियां मौजूदा समय में तेजी से ग्रो कर रही हैं, क्योंकि आज की डिजिटल दुनिया और व्यस्तता भरी जिंदगी में घर बैठे खाना मंगाने की इस सुविधा की वजह से लोगों के लिए काफी आसानी हो जाती है। इन कंपनियों के कई अलग-अलग ढाबा या रेस्टोरेंट के साथ टाइअप होते हैं और कई बार इसी वजह से खाने में गड़बड़ी की शिकायत भी सामने आती रहती हैं। अब एक तमिल गीतकार ने अपने ट्विटर हेंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और दावा किया है कि स्विगी से मंगाए गए शाकाहारी खाने में चिकन के टुकड़े निकले हैं।

विज्ञापन


शेयर की तस्वीर और ऑर्डर का स्क्रीन शॉट
को-शेषा नाम के तमिल गीतकार ने अपने ट्विटर हैंडल से खाने की कुछ तस्वीरें साझा की हैं और स्विगी के खाने में गड़बड़ी को लेकर कंपनी की आलोचना की है। गीतकार ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "गोभी मंचूरियन विद कॉर्न फ्राइड राइस" में चिकन के मांस के टुकड़े मिले जो मैंने ऑर्डर किए थे स्विगी से इससे भी बुरी बात यह थी कि स्विगी कस्टमर केयर ने मुझे रुपये 70 रुपये का मुआवजा देने की पेशकश की थी। "मेरी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने" के लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



स्विगी के प्रतिनिधि के माफी की मांग
गीतकार ने न सिर्फ चिकन के टुकड़े दिखाते हुए खाने की तस्वीरें की हैं बल्कि खाने के ऑर्डर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। इसके साथ ही स्विगी के किसी उच्चस्तरीय प्रतिनिधि के लिए इस मामले पर उनसे माफी मांगने को भी कहा। इसके अलावा गीतकार ने अपने लीगल अधिकार का हवाला भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed