फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah bhatia to marry Vijay verma soon after parents pressure as a reports

Tamannaah Vijay: जल्द शादी करेंगे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा? परिवार के दबाव में आकर लिया यह फैसला

Wed, 15 Nov 2023 12:06 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 15 Nov 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah bhatia to marry Vijay verma soon after parents pressure as a reports
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में दिवाली पार्टी में भी दोनों स्टार्स एक साथ स्पॉट किए गए थे। इस बीच, अब तमन्ना भाटिया और विजय की शादी को लेकर एक अपडेट सामने आया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्टार्स शादी करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
विज्ञापन


जल्द शादी करेंगे तमन्ना विजय
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब से दोनों ने मीडिया में अपने रिश्ते को स्वीकार किया है, तभी से वे सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं।  मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, 'तमन्ना और विजय शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रहे हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Arjun Firoz Khan: अजय देवगन के साथ काम करने के लिए तैयार 'महाभारत' के अर्जुन, 31 साल बाद फिर मिलाया हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री के पेरेंट्स बना रहे दबाव
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अभिनेत्री के पेरेंट्स उन पर विजय से शादी करने का दबाव बना रहे हैं। इसमें यह भी दावा किया गया है कि भोला शंकर और रजनीकांत अभिनीत जेलर के 'कावला' गाने में दिखाई देने के बाद तमन्ना भाटिया ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। जिसे आगाज लगाया जा रहा है कि वे शादी की वजह से कोई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं।

ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को एक साथ 'लस्ट स्टोरीज 2' में काम करते हुए देखा गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्टार्स को इस सीरीज के सेट पर ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। वहीं, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को पहली बार गोवा में नए साल का जश्न मनाते हुए भी स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों के इश्क के चर्चे शुरू हो गए थे। विजय वर्मा हाल ही में करीना कपूर खान और जयदीप अलाहवत के साथ फिल्म 'जाने जां' में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Rhea Chakraborty: 'अभी भी इंडस्ट्री में डर का माहौल है', फिल्मों में काम ना मिलने पर बोलीं रिया चक्रवर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed