फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia film seeti maar poster release on birthday will play role of this important character

जन्मदिन पर रिलीज हुआ तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘सीटी मार’ का नया पोस्टर, दिखेंगी इस दिलचस्प किरदार में

Mon, 21 Dec 2020 11:21 AM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Dec 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia film seeti maar poster release on birthday will play role of this important character
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लंबे समय से निर्माणाधीन अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की तेलुगू फिल्म ‘सीटी मार’ का एक नया पोस्टर  सोमवार को उनके 30वें जन्मदिन पर जारी किया गया। पोस्टर में बिल्कुल एक खिलाड़ी जैसी दिख रही तमन्ना किसी स्पोर्ट्स फिल्म में पहली बार काम कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर सुबह से ही उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

विज्ञापन


हिंदी सिनेमा से शुरूआत करने के बाद दक्षिण भारतीय फिल्मों में सुपरस्टार का दर्जा हासिल करने वाली तमन्ना भाटिया को उनके चाहने वाले ‘मिल्क’ कहकर बुलाते हैं। ये नाम तमन्ना को उनके बहुत ज्यादा गोरा होने के चलते मिला और तमन्ना कहती हैं कि ये दर्शकों का प्यार भरा तोहफा है और इस पर वह खुश ही होती हैं। उनके मुताबिक फिल्म दर्शकों से प्यार में जो भी मिले, उसे हर कलाकार को कुबूल करना ही चाहिए।

विज्ञापन

21 दिसंबर 1989 को मुंबई में पैदा हुई तमन्ना भाटिया के पिता हीरा कारोबारी हैं। अंक ज्योतिष के चलते अपने नाम की अंग्रेजी वर्तनी बदलने वाली तमन्ना 13 साल की उम्र से काम कर रही हैं। कुछ दिन थिएटर में काम करने के बाद उनको पहली बार गायक अभिजीत सावंत के गाने ‘लफ्जों में’ के म्यूजिक वीडियो में परदे पर देखा गया।

सोमवार को जिस फिल्म का पोस्टर उनके जन्मदिन के जश्न पर रिलीज किया गया, उसका नाम है, ‘सीटीमार’। इस फिल्म में तमन्ना एक कबड्डी कोच की भूमिका निभा रही हैं और फिल्म में उनके किरदार का नाम रहेगा, ज्वाला रेड्डी। फिल्म मं पहली बार उनकी जोड़ी गोपीचंद के साथ बनी है।

तमन्ना के मुताबिक, उन्होंने पढ़ाई के दौरान हमेशा खेलों से दूरी बनाए रखी और करियर के अहम मोड़ पर इस फिल्म में वह एक कबड्डी कोच का किरदार कर रही है। खेलों को लेकर मेरा हमेशा यही मानना रहा कि इसमें चुनौतियां बहुत हैं और, मुझे लगता है कि चुनौती अभिनय की भी कम नहीं होती। ज्वाला रेड्डी का किरदार निभाना रोचक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed