Tabu: 'कैथी' से इस तरह अलग है 'भोला', तब्बू ने फिल्म में निभाए पुलिस के किरदार की चुनौतियों का किया खुलासा
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' तमिल सुपरहिट 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अब तब्बू ने खुलासा किया कि फिल्म में उनके किरदार को लेकर हुए लिंग परिवर्तन ने कैसे 'भोला' को 'कैथी' से अलग बना दिया।
विस्तार
दरअसल, फिल्म की कहानी एक पूर्व अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है। 'कैथी' में अपराधी का किरदार कार्ति ने निभाया। नारायण ने पुलिस इंस्पेक्टर बिजॉय की भूमिका निभाई थी। इसके हिंदी रीमेक 'भोला' में अपराधी का रोल अजय देवगन ने निभाया है तो वहीं पुलिस के किरदार में अभिनेत्री तब्बू नजर आईं, जबकि मूल फिल्म में पुलिस का किरदार एक पुरुष ने निभाया था, लेकिन 'भोला' में इस चरित्र को महिला किरदार के साथ बदल दिया गया।
Malaika Arora: मलाइका ने गुरु रंधावा के सॉन्ग 'तेरा की ख्याल' में बिखेरे हुस्न के जलवे, डांस मूव्स से लगाई आग
हाल ही में एक इंटरव्यू में तब्बू ने खुलासा किया कि कैसे जेंडर के बदलाव ने 'भोला' को बदल दिया। अभिनेत्री ने कहा, 'यह सबसे बड़ा अंतर है, क्योंकि यह लिंग परिवर्तन है। यह एक महिला चरित्र है, जिसकी बारीकियां अलग हैं। भोला और मेरे चरित्र के बीच का समीकरण ठीक वैसा ही है, जैसा कि मूल में था, लेकिन बेशक कुछ चीजें अलग हैं, क्योंकि वह एक महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिसकी अलग चुनौतियां हैं।'
Sonu Sood: सोनू की राह पर चले बेटे ईशान, पिता की गैरमौजूदगी में किया ऐसा काम कि हर तरफ हो रहा अभिनेता का नाम
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए तब्बू ने कहा, 'मेरे हिस्से के बारे में सबसे चुनौतीपूर्ण चीजों में से एक यह थी कि पूरी फिल्म में मेरा हाथ एक स्लिंग में था, इसलिए इसने मेरी गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया। फिल्म में जिन दृश्यों के लिए मुझे दौड़ना पड़ा, एक ट्रक पर गिरना और चढ़ना मुश्किल था, क्योंकि एक हाथ से आप उतने फुर्तीले नहीं होते। मुझे मेरी टीम पर भरोसा था, क्योंकि मैं उनके साथ पहले भी काम कर चुकी हूं।'
Pushpa 2: पोस्टपोन हो गई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'! मेकर्स ने अचानक इस वजह से लिया फैसला