{"_id":"5af90e2f4f1c1bd8408b5347","slug":"swedish-youtuber-has-make-fun-of-ekta-kapoor-serial-kasam-se-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर के सीरियल का मजाक उड़ाकर यूट्यूबर पछताया, बदले में करारा जवाब आया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर के सीरियल का मजाक उड़ाकर यूट्यूबर पछताया, बदले में करारा जवाब आया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
हिंदी सीरियल व फिल्मों से नाम कमाने वाली प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' का एक यूट्यूबर ने खासा मजाक उड़ाया है, जिसकी चर्चा जोरों पर है। दरअसल, एकता ने भी ऐसा जवाब दिया है कि जानकर आपको भी हैरानी होगी।
Trending Videos
बता दें 'Pew Die Pie' नाम के इस स्वीडिश यूट्यूबर का मजाक एकता कपूर को पसंद नहीं आया इसी वजह से उन्होंने गुस्से में इस यूट्यूबर के मजाक पर पलटवार किया है। एकता ने उसे खरी-खोटी सुनाई है, जिसकी चर्चा जोरों पर है।
बताया जा रहा है कि Pew Die Pie ने एकता के सीरियल 'कसम से' की खराब क्वालिटी वाली फोटो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की और मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया- 'अच्छी क्वालिटी'। एकता को Pew Die Pie का यह ट्वीट नागवारा गुजरा और उन्होंने Pew को सीधे ट्विटर पर ही लताड़ना शुरू कर दिया।
(good quality) pic.twitter.com/gsOmCizG3Q
— ƿ૯ωძɿ૯ƿɿ૯ (@pewdiepie) May 9, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
एकता कपूर ने यूट्यूबर के ट्वीट का करारा जवाब देते हुए लिखा- 'भाई तू कौन है, फिरंगी जूनियर आर्टिस्ट की तरह लग रहा है, जो हम कोलाबा से हायर करते हैं। मुझे याद है जब हमने पेरिस का सीन क्रिएट किया था तो मैंने ऐसे ही आर्टिस्ट हायर किए थे। फिक्र मत करो तुम्हे जल्द ही 'कसम से' में अपना हमशक्ल भी देखने को मिल जाएगा।'
Bhai tu kaun hai! Luks like d firang junior artists we hire from colaba when we Create Paris in arey:) he will find his dopplegangers in kasam se only;) https://t.co/miESFOiFrO
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) May 11, 2018
विज्ञापन
आपको बता दें कि इन दिनों एकता कपूर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वह इस फिल्म को सीरियल के तौर पर फिर से बनाना चाहती हैं। इसके अलावा वह दुनिया की सबसे पॉपुलर सीरिज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का भी रिमेक बनाने में जुटी हुई हैं।