{"_id":"5bced5c9bdec2269c23652a3","slug":"swara-bhaskar-want-to-shoot-romantic-film-in-switzerland","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड की वादियों में रोमांटिक फिल्म करना चाहती हूं: स्वरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्विट्जरलैंड की वादियों में रोमांटिक फिल्म करना चाहती हूं: स्वरा
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा भास्कर का कहना है कि वह रोमांटिक फिल्म करने के लिए बेहद उत्सुक हैं लेकिन स्विट्जरलैंड की वादियों में बनने वाली फिल्में अब नहीं बनतीं। उन्हें ऐसे में लगता है कि बॉलीवुड पहुंचने में उनको 20 साल की देरी हो गई। अभिनेत्री ने कहाअब भी कई चीजें हैं जो मैं करना चाहती हूं। मेरा मानना है कि एक कलाकार के तौर पर आप कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकते क्योंकि संतुष्टि का मतलब है।
विज्ञापन
एक कलाकार का मर जाना। मुझे संतुष्ट नहीं होना है और आशा है कि मेरी अकांक्षाएं हमेशा असंतुष्ट रहें। निल बटे सन्नाटाए अनारकली ऑफ आरा और वीरे दी वेडिंग में काम करने वालीं स्वरा का कहना है बॉलीवुड में मुझे नौ साल हो गए हैं और अब तक निभाए जाने वाले अपने किरदारों के लिए मैं स्वयं को बेहद भाग्यशाली मानती हूं। स्वरा मानती हैं कि वह खुद को मिलने वाले किरदारों पर नियंत्रण नहीं कर सकती हैं लेकिन उनके किरदारों के चयन पर उनका नियंत्रण है और इसीलिए वह बेहद सावधानी से अपने लिए किरदारों का चयन करती हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार होने के बारे में स्वरा ने कहा शुरुआत में इससे मैं काफी प्रभावित होती थी। मुझे काफी दुख भी होता था। किसी प्रकार के अन्याय का एहसास होता था। बाद में मुझे यह समझ आया कि जीवन यही है। मुझे इसकी आदत हो गई है। अभिनेत्री ने यह भी कहा सोशल मीडिया एक वास्तविक सार्वजनिक क्षेत्र है और अन्य किसी सार्वजनिक क्षेत्र की तरह यहां भी नागरिक आचरण लागू होना चाहिए।
विज्ञापन