फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sutapa Sikdar reveals Irrfan cried when she acknowledged his performance for the first time for this film

Sutapa Sikdar: जब इरफान की इस फिल्म को देखकर रो पड़ी थीं पत्नी सुतापा, ऐसा था अभिनेता का रिएक्शन

Sun, 28 May 2023 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 28 May 2023 11:37 AM IST
सार

अब हाल ही में, सुतापा सिकदर ने अब उस पल के बारे में बात की है जब इरफान और वह दोनों फिल्म देखने के बाद रोए थे। 

विज्ञापन
Sutapa Sikdar reveals Irrfan cried when she acknowledged his performance for the first time for this film
इरफान और सुतापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इरफान खान ने अपनी अदाकारी से अपना एक अलग ही स्थान बनाया है। अभिनेता ने अपने अभिनय से बॉलीवुड की आगामी पीढ़ियों के लिए एक ऐसी विरासत छोड़ी है जो हमेशा जीवित रहेगी। वह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे, जिनके पास फिल्मों की एक लंबी लिस्ट हमेशा रहती थी। अब हाल ही में,  सुतापा सिकदर ने अब उस पल के बारे में बात की है जब इरफान और वह दोनों फिल्म देखने के बाद रोए थे। 

विज्ञापन

सुतापा ने की इरफान के अभिनय की तारीफ
सुतापा ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्मों में अपने दिवंगत पति के किरदार के बारे में बात की और बताया कि एक फिल्म में इरफान के किरदार ने उन्हे रोने पर मजबूर कर दिया था। सुतापा ने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगी, 'अरे वाह, क्या कमाल कर दिया तुमने, जब तक मैंने वास्तव में इसे महसूस नहीं किया। आप जानते हैं? पान सिंह तोमर की तरह मुझे लगा कि उन्होंने उस किरदार को जिया है और फिल्म देखने के बाद मैं रो पड़ी और वह भी रोए क्योंकि उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मैं उनके प्रदर्शन की सराहना कर रही हूं।

War 2: ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर की एंट्री को किया कन्फर्म! बोले- मैं बहुत उत्साहित हूं कि...

विज्ञापन
विज्ञापन

सुतापा को पसंद आई इरफान की यह फिल्में
आगे इंटरव्यू में सुतापा ने  इरफान के अपने पसंदीदा परफॉर्मेंस के बारे में भी बात की है। सुतापा ने कहा, मुझे उनकी हर फिल्में ही अच्छी लगती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इरफान उन्हें अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा सीरीज  इन ट्रीटमेंट, करीब करीब सिंगल और मकबूल में पसंद आए थे। इस सीरीज को देखकर मुझे ऐसा लगा कि उन्होंने मेरे आदर्श नसीरुद्दीन शाह को भी अभिनय में पीछे छोड़ दिया था। 

Babil Khan: बाबिल खान ने 'कला' के लिए जीता बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

विज्ञापन

पिछले साल नोट लिखकर साझा किया था अपना दर्द
आपको बता दें कि पिछले साल इरफान की पुण्यतिथि पर सुतापा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया था। उन्होंने उसमें अपने पति की मौत के बाद के बीते दिनों का दर्द साझा किया था। सुतापा ने उन दिनों को सबसे कठिन दिन बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed