फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Susmita Sen gave advice to a fan who is suffering in her personal life says God has a solid plan for your life

Susmita Sen: जिंदगी से हार मान चुकी फैन को सुष्मिता ने दी हिम्मत, बोलीं- मजबूती से डटी रहो, जल्द ही जीत होगी

Sun, 19 Feb 2023 12:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Feb 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
Susmita Sen gave advice to a fan who is suffering in her personal life says God has a solid plan for your life
Susmita Sen - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी और लाइफस्टाइल की वजह से भी जानी जाती हैं। सुष का जिंदगी जीने का अपना तरीका है। उनके तमाम फैंस भी उन्हें फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में एक फैन ने तो सुष्मिता के सामने अपनी निजी जिंदगी की कहानी बयां कर डाली। दरअसल, वह फैन अपनी जिंदगी में एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस से कुछ सुझाव मांगे। सुष्मिता सेन ने भी बड़े करीने से अपनी प्रशंसक को जवाब दिया और हिम्मत बढ़ाई।

विज्ञापन

TV Actress: राखी सावंत से चारू असोपा तक, इन एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, पतियों पर लगाए आरोप

विज्ञापन

Susmita Sen gave advice to a fan who is suffering in her personal life says God has a solid plan for your life
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सेल्फी पोस्ट की। इसमें वह कार में बैठी नजर आ रही हैं। सुष्मिता का लुक कमाल का लग रहा है। उन्होंने ब्लू टॉप पहन रखा है और हमेशा की तरह काला चश्मा सुष के लुक में चार चांद लगा रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इतवार की सुबह शूटिंग के लिए जाने का अपना अलग ही आकर्षण है। जीरो ट्रैफिक...आई लव यू गाइज!' सुष्मिता के इस पोस्ट पर यूजर्स जहां उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं एक फैन ने सुष्मिता से सलाह मांगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Susmita Sen gave advice to a fan who is suffering in her personal life says God has a solid plan for your life
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, 'आपके सिर्फ टाइगर वाले टैटू को छोड़कर मैंने हर वो टैटू अपने शरीर पर बनवाया है, जो आपने बनवाया। मैम आज मैं बेहद अकेलापन महसूस कर रही हूं। मैं आपकी तरह बेहद मजबूत हूं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती आई हूं। लेकिन, आज मैंने सुसाइड करने की कोशिश की। मैं एक शख्स से प्यार करती हूं। मैं अमेरिका में हूं और अमेरिकी नागरिक हूं। पेशे से अकाउंटेंट हूं। मेरी एक बेटी है। मैं तलाक नहीं दे सकती। मेरे पति ने धोखा दिया है और मेरे खिलाफ केस दायर किया है। मैं ऐसा नहीं चाहती। मेरी जिंदगी का सवाल है। बताइए कि मुझे क्या करना चाहिए?'

विज्ञापन

Susmita Sen gave advice to a fan who is suffering in her personal life says God has a solid plan for your life
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

अपनी फैन को मुसीबत में देख सुष्मिता सेन ने हिम्मत बढ़ाने में कसर ने छोड़ी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'माय शोना...मैं तुम्हारा दर्द महसूस कर सकती हूं। प्लीज समझो कि भगवान के पास तुम्हारे लिए कोई सॉलिड प्लान है। तुम्हारा दर्द समझने में मैं थोड़ी लेट हो गई, लेकिन मैं इससे इनकार नहीं कर सकती। तुम मजबूत बनी रहो। प्यार और जिंदगी पर यकीन रखो। अपनी बेटी को मजबूती से थामे रखो। जल्द ही तुम्हारी जीत होगी। आई लव यू!'  
Aditi Rao Hydari: सिद्धार्थ के प्यार की गिरफ्त में हैं अदिति! डेटिंग की खबरों पर पूछा सवाल तो दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed