फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen walks ramp in fashion show expressed her happiness and health update by sharing video on internet

Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद रैम्प वॉक करती नजर आईं सुष्मिता सेन, वीडियो साझा कर कहा- आज मैं बहुत खुश हूं

Sun, 12 Mar 2023 09:19 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 Mar 2023 09:19 AM IST
सार

सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फैंस के साथ बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह एक लाइफ फैशन शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने रैम्प वॉक किया और उन्हें बहुत खुशी हुई।

विज्ञापन
Sushmita Sen walks ramp in fashion show expressed her happiness and health update by sharing video on internet
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

विस्तार

सुष्मिता सेन बीते कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह पूरी तरह से ठीक हैं। अब लगातार वह फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं और अपनी हेल्थ अपडेट साझा करती हैं। अब एक बार फिर सुष्मिता ने लाइव आकर अपने फैंस के साथ बातचीत की और अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

Sushmita Sen walks ramp in fashion show expressed her happiness and health update by sharing video on internet
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फैंस के साथ बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह एक लाइफ फैशन शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने रैम्प वॉक किया और उन्हें बहुत खुशी हुई। वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि जब वह वॉक कर रही थीं, तब फैंस उनके लिए चीयर्स कर रहे थे। वह फैशन शो में हिस्सा लेने के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। सुष्मिता ने फैशन शो के बाद फैंस को लाइव आकर यह जानकारी दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)



Bollywood Stars: एक्टिंग से ज्यादा कैंची जैसी जुबान को लेकर चर्चा में रहते हैं ये सितारे, बटोरते हैं सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन

Sushmita Sen walks ramp in fashion show expressed her happiness and health update by sharing video on internet
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

इस बीच सुष्मिता का फैशन शो का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैम्प वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने येलो कलर का लहंगा पहन रखा था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। रैम्प पर चलते समय अभिनेत्री के हाथों में एक गुलदस्ता भी था, जिसके साथ वह वॉक करते हुए ग्लैमरस लग रही थीं। साथ ही उन्होंने फैंस के साथ भगवान का भी शुक्रिया अदा किया। अब फैंस अभिनेत्री के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके लुक की काफी तारीफ कर रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Priyanka chopra : प्रियंका ने अपने मन की तकलीफ की जाहिर, बोलीं- ‘सिटाडेल’ में पहली बार लीड के बराबर मिली फीस

विज्ञापन

Sushmita Sen walks ramp in fashion show expressed her happiness and health update by sharing video on internet
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके हृदय में 85 फीसदी ब्लॉकेज था, जिसकी वजह से डॉक्टरों को एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस काफी हैरान हो गए थे, लेकिन अभिनेत्री ने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ट्रीटमेंट के बाद अब वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं और जल्द ही वेब सीरीज 'आर्या' की शूटिंग पूरी करेंगी।
Celebs: इन सितारों ने अपने पार्टनर के साथ प्यार में की बेवफाई, फैंस ने दिया 'धोखेबाज' का टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed