फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen dance with daughters alisa and renee then Rohman Shawl did this comment

Video: सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों के साथ किया धमाकेदार डांस, एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने किया ये कमेंट

Mon, 10 Jan 2022 05:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 10 Jan 2022 05:50 PM IST
सार

सुष्मिता सेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने कमेंट किया है। 

विज्ञापन
Sushmita Sen dance with daughters alisa and renee then Rohman Shawl did this comment
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। कुछ समय पहले ही सुष्मिता सेन का उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप हो गया और ये जानकारी खुद सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। ब्रेकअप के बाद सुष्मिता और रोहमन के बीच कड़वाहट नहीं आई है और इसकी झलक भी देखने को मिल गई है। दरअसल, सुष्मिता सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इस वीडियो में सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो की खास बात ये है कि इस पर सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने एक कमेंट किया है, जो अब चर्चाओं में आ गया है।

विज्ञापन

Sushmita Sen dance with daughters alisa and renee then Rohman Shawl did this comment
बेटी रिनी के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

सुष्मिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता सेन अपने दोनों बेटियों रेने और अलीसा के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सुष्मिता काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा, ‘अगर वर्कआउट करने का मन नहीं है तो आइए डांस करते हैं। अपने दिल की सुनिए, अपनी बीट को फॉलो कीजिए अपनी खुद की धुन पर मटकिये कार्डियो हो गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Sushmita Sen dance with daughters alisa and renee then Rohman Shawl did this comment
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख 51 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। दूसरी तरफ वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी कमेंट किया है। रोहमन ने कमेंट करते हुए सुष्मिता की बेटी अलीसा के डांस की तारीफ की है। रोहमन ने लिखा, ‘अलीसा ही अलीसा है हर जगह।’ वहीं, यूजर्स रोहमन के कॉमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘आप एक प्यारे इंसान हैं जिसका दिल बहुत प्योर है।’

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

विज्ञापन

Sushmita Sen dance with daughters alisa and renee then Rohman Shawl did this comment
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : फाइल

सुष्मिता सेन ने कुछ समय पहले ही रोहमन शॉल के साथ अपने ब्रेकअप का एलान किया था। उस समय एक्ट्रेस ने लिखा था रिलेशनशिप खत्म हो गया है लेकिन दोस्ती खत्म नहीं हुई है। ब्रेकअप के बाद सुष्मिता ने फैंस के साथ लाइव सेशन भी किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि वह प्यार को अपनी जिंदगी में सबसे ऊंचा दर्जा देती हैं लेकिन सम्मान के बिना प्यार नहीं होता है। अगर सम्मान होता है तो प्यार के आने की उम्मीद भी हमेशा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed