{"_id":"57302a174f1c1b1c05919840","slug":"sushant-singh-rajput-searchs-a-new-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के बाद घर की तलाश में भटक रहे सुशांत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रेकअप के बाद घर की तलाश में भटक रहे सुशांत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 09 May 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का ब्रेकअप हो चुका है। इसका सबसे तगड़ा खामियाजा सुशांत को भुगतना पड़ रहा है। लिव-इन पार्टनर अंकिता से अलगाव के बाद सुशांत के पास सिर पर छत नहीं है। जिस अपार्टमेंट में दोनों रहते थे, वह अंकिता का है और उन्होंने ही सुशांत को वहां से चले जाने को कहा था। सुशांत कुछ दिनों तक होटल में रहे और फिर कृति के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए निकल गए। शूटिंग बुडापेस्ट (हंगरी) में चल रही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि वहां रहते हुए भी सुशांत दोस्तों और रियल एस्टेट एजेंटों के संपर्क हैं ताकि अपार्टमेंट मिल सके। वह मुंबई लौटकर होटल में रहना नहीं चाहते। इस बीच अंकिता ने फिल्मों पर ध्यान देते हुए निर्माता-निर्देशकों से मुलाकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन