फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Death Four Minor Children Have Died By Suicide Upset Over his death

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से शोक में डूबे फैंस, चार बच्चों ने की आत्महत्या

Fri, 19 Jun 2020 07:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jun 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Four Minor Children Have Died By Suicide Upset Over his death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे और बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे हैं। अचानक हुई उनकी मौत पर उनके फैंस, परिवार और दोस्तों को विश्वास नहीं हो रहा है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कई लोगों को गहरा सदमा लगा है। 

विज्ञापन


यही वजह है कि उनकी आत्महत्या के बाद से अब तक देशभर में चार किशोरों ने भी अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिहार की रहने वाली 15 साल की एक लड़की ने 17 जून को अंडमान और निकोबार में आत्महत्या कर ली। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


अंडमान और निकोबार के डीजीपी दिपेंद्र पाठक ने कहा, 'हां ये सच है कि एक 15 साल की लड़की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पढ़कर डिप्रेशन में चली गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मैं सभी युवाओं से कहना चाहूंगा कि वह इस तरह का खरतनाक कदम न उठाए, देश को आपकी जरूरत है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पटना की रहने वाली एक लड़की भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत खबर सुनकर डिप्रेशन में चली गई और उसने भी आत्महत्या कर ली थी। वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में 10वीं क्लास की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। इनके अलावा बिहार के नालंदा में 10 साल के एक बच्चे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर खुद को खत्म कर लिया। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। जिसके बाद से देश भर में शोक का माहौल है। 

पढ़ें: जब सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर से हटा दिया था अपना सरनेम, जानिए क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed