फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput birth anniversary SSR sister shweta singh and priyanka share unseen photos with fans

Sushant Singh Rajput: सुशांत के जन्मदिन पर बहन ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें और वीडियो, देख भावुक हुए फैंस

Sat, 21 Jan 2023 09:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 21 Jan 2023 09:40 AM IST
सार

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने कुछ वीडियो शेयर और तस्वीरें शेयर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे सुशांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी कहा कि वह सुशांत के साथ अपनी यादों को भी साझा करें।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput birth anniversary SSR sister shweta singh and priyanka share unseen photos with fans
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में होते तो अपना जन्मदिन मना रहे होते। भले ही सुशांत अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आज भी वह अपने फैंस की यादों में हैं। 14 जून 2020 को अभिनेता की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं, आज सुशांत के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी बहन श्वेता ने कई सारे पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट के जरिए उन्होंने अभिनेता की कुछ अनदेखी तस्वीरें और बचपन की बातें फैंस के साथ साझा की हैं।

विज्ञापन


श्वेता सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर और तस्वीरें शेयर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे सुशांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी कहा कि वह सुशांत के साथ अपनी यादों को भी साझा करें। अगर कभी सुशांत ने उनके मैसेज का जवाब दिया है, तो उन्हें टैग करें। श्वेता ने कहा, 'भाई के जन्मदिन के मौके पर मैं उनकी कुछ यादों को आपके साथ साझा करना चाहूंगी। जब हम बच्चे थे तो कैसे थे। हम दोनों में एक साल का अंतर था और घर में सब हमें गुड़िया और गुलशन कहकर बुलाते थे। घर में जो भी मिठाइयां होती थीं वो हम साथ मिलकर खाते थे।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)



श्वेता ने इसके अलावा एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बहन के बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरा क्यूट सा स्वीट सा भाई..आप जहां भी हों हमेशा खुश रहो (मुझे लगता है कि तुम कैलाश में शिवजी के साथ घूम रहे होंगे)। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। कभी आपको नीचे भी देखना चाहिए कि आपने क्या जादू किया है और अपने जैसे सोने के दिल वाले कितने सुशांत को जन्म दिया है। मुझे तुम पर गर्व है मेरे बच्चे और हमेशा रहेगा।'
Gandhi Godse Ek Yudh: राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे एक युद्ध' के खिलाफ प्रदर्शन, मेकर्स को बुलानी पड़ी पुलिस

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)



वहीं, सुशांत सिंह की दूसरी बहन प्रियंका ने फैंस से एक खास अपील की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कृपया सुशांत के जन्मदिन के लिए अपना ड्राफ्ट तैयार रखें। यदि संभव हो तो सुशांत और फज (सुशांत का डॉग) की याद में किसी डॉग शेल्टर होम जा सकते हैं। मैं भी ऐसा ही करने वाली हूं। इसी 17 जनवरी को ही सुशांत के डॉग फज की मौत हो गई है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत मिले थे। इसके बाद से ही सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनका परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है।
Rajkumar Santoshi: आमिर खान की वापसी कराएंगे राजकुमार संतोषी? सलमान के लिए भी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed