फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cbi refused to give information on sushant Singh rajput case said it may effect on investigation

Sushant Case: आरटीआई से मांगी गई सुशांत सिंह राजपूत केस की जानकारी, सीबीआई बोली- जांच हो सकती है प्रभावित

Thu, 07 Apr 2022 10:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Apr 2022 10:12 PM IST
सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग दो साल होने वाले हैं, लेकिन अब तक एक्टर की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। फिलहाल सुशांत की कथित आत्महत्या की जांच सीबीआई कर रही है।

विज्ञापन
Cbi refused to give information on sushant Singh rajput case said it may effect on investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग दो साल होने वाले हैं, लेकिन अब तक एक्टर की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। फिलहाल सुशांत की कथित आत्महत्या की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच एक आरटीआई का जवाब देते हुए सीबीआई ने कहा है कि जांच की प्रगति की जानकारी नहीं दी जा सकती है क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

इसी साल जनवरी में सुशांत सिंह राजपूत केस पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बिहार चुनाव में लाभ पाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। यह एक चुनावी स्टंट था। उन्होंने कहा था कि इतना समय बीत जाने के बाद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cbi refused to give information on sushant Singh rajput case said it may effect on investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। चश्मदीदों का कहना था कि उन्होंने सुशांत का शव पंखे से लटका पाया था। पुलिस की जांच में भी मौत की वजह आत्महत्या बताई गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत की वजह दम घुटना बताया गया था। इस जांच से सुशांत के फैंस संतुष्ट नहीं थे। बाद में केंद्र सरकार ने इस केस की जांच को सीबीआई को सौंप दी थी।

विज्ञापन

इस फिल्म में आए थे अंतिम बार नजर

सुशांत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा थी। यह फिल्म उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अपने फेवरेट एक्टर को आखिरी बार देखकर फैंस इमोशनल हो गए थे। दिल बेचारा का निर्देशन मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed