फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Singh Kriti Kharbanda to star in Abir Sengupta next film Risky Romeo

Risky Romeo: कॉमेडी फिल्म 'रिस्की रोमियो' में साथ नजर आएंगे सनी सिंह-कृति खरबंदा, मोशन पोस्टर जारी

Tue, 29 Aug 2023 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Aug 2023 12:45 PM IST
सार

बता दें कि इस मूवी का निर्देशन अबीर सेन गुप्ता कर रहे हैं। अबीर इससे पहले कियारा आडवाणी अभिनीत 'इंदु की जवानी' राधिका आप्टे की 'मिसेज अंडरकवर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Sunny Singh Kriti Kharbanda to star in Abir Sengupta next film Risky Romeo
'रिस्की रोमियो' में साथ नजर आएंगे सनी सिंह-कृति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर सनी सिंह जल्द ही फिल्म 'रिस्की रोमियो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अभिनेत्री कृति खरबंदा के साथ नजर आएंगे। दोनों सितारे पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं। बता दें कि आज इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि 'रिस्की रोमियो' एक कॉमेडी फिल्म होगी।

विज्ञापन

The Archies: काउंटडाउन शुरू हो चुका है! 100 दिन बाद रिलीज होगी 'द आर्चीज', ये स्टारकिड्स आएंगे नजर
विज्ञापन


कृति खरबंदा ने साझा किया पोस्ट
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पोस्टर से इस बात का साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक न्यू ऐज जॉनर एपिक कॉमेडी फिल्म साबित हो सकती है। कृति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'ऐसा लगता है कि यह ट्रेजडी जैसे नई कॉमेडी है, या यह इसके विपरीत है? आप सभी के साथ अपनी नई फिल्म 'रिस्की रोमियो' का फर्स्ट लुक साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)



अबीर सेनगुप्ता करेंगे निर्देशन
बता दें कि इस मूवी का निर्देशन अबीर सेन गुप्ता कर रहे हैं। अबीर इससे पहले कियारा आडवाणी अभिनीत 'इंदु की जवानी' राधिका आप्टे की 'मिसेज अंडरकवर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अबीर सेन ने अब 'रिस्की रोमियो' के जरिए सनी सिंह और कृति खरबंदा पर दांव खेला है। 
RARKPK 150 Cr: सबसे सुस्त 150 करोड़ की कमाई का नया रिकॉर्ड करण के नाम, ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे मशहूर ‘कछुए’

यूजर्स का उत्साह चरम पर
गौरतलब है कि  'प्यार का पंचनामा 2, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में सनी सिंह ने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। वहीं कृति खरबंदा 'राज रिबूट, पागलपंती, हाउसफुल 4 और शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 'रिस्की रोमियो' के फर्स्ट लुक पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'एक ढंग की कॉमेडी फिल्म देखने को मिलने वाली है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।'
Ananya Panday: 'लाइगर' के फ्लॉप होने पर निराश नहीं हुई थीं अनन्या पांडे, करियर को लेकर मिली सीख का किया खुलासा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed