फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone Got chance in director Vikram Bhatt upcoming projects actress begins shoot

Sunny Leone: विक्रम भट्ट के एक और प्रोजेक्ट में सनी लियोनी की एंट्री, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने जताई खुशी

Mon, 25 Aug 2025 07:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Aug 2025 07:48 PM IST
सार

Sunny Leone Upcoming Project: चर्चित अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर जानकारी शेयर की है। उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Sunny Leone Got chance in director Vikram Bhatt upcoming projects actress begins shoot
सनी लियोनी, विक्रम भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सनी लियोनी ने जिस्म 2, रईस, तेरा इंतजार और एक पहेली लीला जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वेब सीरीज में भी वे नजर आ चुकी हैं। आज सोमवार को पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर डिटेल शेयर की हैं, जिसकी शूटिंग शुरू कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें वे निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ काम करेंगी।

विज्ञापन

सनी ने जताई विक्रम भट्ट के साथ काम करने की खुशी
सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। दोनों क्लैपबोर्ड हाथों में थामे दिख रहे हैं, जिस पर लिखा है, 'Betrayal'। सनी ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपने पसंदीदा निर्देशकों में से एक के साथ फिर से काम करने का मौका मिला है। चलिए कुछ जादू करते हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)


विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Leone Got chance in director Vikram Bhatt upcoming projects actress begins shoot
अनामिका - फोटो : इंस्टाग्राम

सीरीज 'अनामिका' में साथ कर चुके हैं काम
बता दें कि इससे पहले सनी लियोनी विक्रम भट्टे के साथ वेब सीरीज 'अनामिका' में काम कर चुकी हैं, जो साल 2022 में आई थी। एक्शन से भरपूर यह जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया। 

Love and War: रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' में दिखेंगे 'मिग 21' लड़ाकू विमान, जानें इस विमान का इतिहास

विज्ञापन

नेटिजन्स ने दी बधाई
सनी और विक्रम के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर नेटिजन्स रिएक्शन दे रहे हैं। दोनों को बधाई दे रहे हैं। सनी लियोनी के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से डेब्यू किया था। हालांकि, वो साल 2011 में ही चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में आकर भारत में अपनी पहचान बना चुकी थीं। सनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा था, लेकिन एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने के लिए उन्होंने अपना नाम सनी लियोनी रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed