फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Wishes Brother Bobby Deol On His Birthday Actress Kajol And Others Celebs Share Social Media Post

‘हैप्पी बर्थ डे लॉर्ड बॉबी’ सनी देओल ने छोटे भाई को दी शुभकामनाएं, काजोल के अलावा कई सेलेब्स ने किया विश

Tue, 27 Jan 2026 04:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Jan 2026 04:12 PM IST
सार

Bobby Deol Birthday: आज बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बड़े भाई सनी देओल से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बॉबी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। हर किसी ने अलग-अलग ढंग बॉबी देओल को बधाई दी है।  

विज्ञापन
Sunny Deol Wishes Brother Bobby Deol On His Birthday Actress Kajol And Others Celebs Share Social Media Post
सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

बॉबी देओल 90 के दशक में बाॅलीवुड में आए और दर्शकों के दिलाें में छा गए। वह लार्ड बॉबी के नाम से फैंस के बीच जाने गए। इन दिनों उनके करियर की दूसरी और शानदार पारी चल रही है। बॉबी आज 57 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सनी देओल और बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बर्थ डे विश किया है। 

विज्ञापन

सनी देओल ने कहा- ‘लॉर्ड बॉबी’ 
बड़े भाई सनी देओल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए बॉबी देओल को जन्मदिन की बधाई दी है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे छोटे भाई, लॉर्ड बॉबी।’ साथ ही बॉबी और अपनी कुछ तस्वीरें भी सनी देओल ने पोस्ट की हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 

Trending Videos

Sunny Deol Wishes Brother Bobby Deol On His Birthday Actress Kajol And Others Celebs Share Social Media Post
बॉबी देओल को सेलेब्स ने किया बर्थ डे विश - फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल और कई सेलेब्स ने बॉबी को किया बर्थ डे विश
बॉबी देओल को जन्मदिन पर काजोल ने भी विश किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए काजोल लिखती हैं, ‘तुम हर दिन जवान होते जा रहे हो, तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो।’ वहीं एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने भी बॉबी देओल के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। रकुल अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थडे बॉबी देओल सर। इस साल आपको अच्छी सेहत और खुशियां मिलें। इन एक्ट्रेस के अलावा ‘आश्रम’ वेब सीरीज में भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल ने भी बॉबी देओल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बॉबी के साथ ‘आश्रम’ सीरीज की कई तस्वीरें शेयर की हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: 57 के हुए बॉबी देओल: कैसे एक क्रिकेट मैच से बदली किस्मत? 'एनिमल' से खुले सफलता के दरवाजे

बॉबी देओल का वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
बॉबी देओल के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल वह आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है लेकिन जिस लीक पर बॉबी देओल चल रहे हैं, उससे लगता है कि ‘अल्फा’ में भी वह किसी धमाकेदार किरदार में ही नजर आएंगे। वहीं विजय थलापति की 'जन नायकन' में भी बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज का मामला इन दिनों कोर्ट में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed