फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol's 'BhaiyyaJi Superhit' To Clash With Salman Khan's 'Tubelight' On Eid 2017

सनी की 'भैय्याजी सुपरहिट' से टकराएगी सलमान की 'ट्यूबलाइट'

Thu, 13 Apr 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 13 Apr 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol's 'BhaiyyaJi Superhit' To Clash With Salman Khan's 'Tubelight' On Eid 2017
सलमान खान और सनी देओल
बॉलीवुड में कुछ त्योहारों पर खानों का हक होता है जैसे सलमान की ईद, शाहरुख की दीवाली और आमिर का क्रिसमस। इन मौकों पर कोई इनसे टक्कर मोल नहीं लेता और जो लेता है उसका हश्र सभी को मालूम है। इस साल की ईदी भी सलमान खान अपने नाम करने जा रहे हैं लेकिन लगता है एक एक्टर है जो सलमान से टक्कर लेने का दम रखता है। ईद पर जहां सलमान की 'ट्यूबलाइट' रिलीज हो रही है वहीं सनी देओल भी सालों से अटकी अपनी फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' इस दिन रिलीज करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएनए की खबर के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर महिंद्रा धारिवाल 'भैय्याजी सुपरहिट' को इसी दिन रिलीज करना चाहते हैं। उनका मानना है कि फिल्म की कहानी अच्छी है और ईद के मौके का फायदा दोनों फिल्मों को मिल सकता है। उन्हें पूरा यकीन है कि फिल्म सलमान की 'ट्यूबलाइट' के उसी दिन रिलीज होने के बावजूद अच्छा बिजनेस कर लेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- FlashBack: एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर ये हुआ ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान की 'ट्यूबलाइट' को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी रिलीज डेट काफी पहले से तय की जा चुकी है। वहीं 'भैय्याजी सुपरहिट' पिछले 6 सालों से बन रही है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका में प्रिटी जिंटा और अमीषा पटेल हैं। अगर दोनों ही फिल्में ईद पर रिलीज होती हैं तो नुकसान किस फिल्म को होगा, ये सभी जानते हैं। सलमान की फिल्में पिछले कुछ सालों से हर साल कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती हैं। अब देखना ये होगा कि इस क्लैश के बाद सलमान और सनी की दोस्ती में क्या असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें- शूटिंग करते करते इस हीरोइन से प्यार कर बैठे थे संजय दत्त, बन बैठे थे 'बागी'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed