{"_id":"58e8e4894f1c1b82575b7558","slug":"maharastrian-government-praised-aamir-khan-s-decision-of-not-releasing-dangal-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा आमिर का नाम, प्रस्ताव पारित कर दी बधाई ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा आमिर का नाम, प्रस्ताव पारित कर दी बधाई
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 08 Apr 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान
पाकिस्तान में अपनी सुपरहिट फिल्म 'दंगल' को रिलीज ना करने के आमिर खान के फैसले की पूरे देश में सराहना हो रही है। आमिर की तारीफ करने वालों में अब एक नया नाम जुड़ गया है। महाराष्ट्र विधानसभा में उनके इस फैसले की जमकर तारीफ हुई है।
महाराष्ट्र विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर आमिर को बधाई दी है। विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन ये प्रस्ताव विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने रखा। पूरा सदन आमिर के इस फैसले से खुश है।
आपको बता दें कि पिछले साल आई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने रिलीज करने की इजाजत दी थी लेकिन उसने फिल्म के दो सीन पर आपत्ति जताई थी। सेंसर बोर्ड ने कहा था कि फिल्म से तिरंगे और राष्ट्रगान वाला सीन हटाया जाए, तभी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी। आमिर ने इस शर्त को मानने से इंकार कर दिया था और पाक में फिल्म रिलीज नहीं करने का फैसला लिया था।