फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny deol First look from border 2 reveal says Mission Accomplished Fauji signing off My Shoot wrap Jai Hind

Border 2: 'बॉर्डर 2' से सामने आया सनी देओल का फौजी लुक, शूटिंग को लेकर दी अहम जानकारी, लिखा- जय हिंद

Fri, 11 Jul 2025 04:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 11 Jul 2025 04:24 PM IST
सार

Sunny Deol First Look From Border 2: सनी देओल जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं। आज सनी ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक फिल्म से शेयर किया और साथ ही फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी भी शेयर की।

विज्ञापन
Sunny deol First look from border 2 reveal says Mission Accomplished Fauji signing off My Shoot wrap Jai Hind
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@ iamsunnydeol

विस्तार

निर्देशक जे पी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 'बॉर्डर 2' जल्द ही आने वाला है। आज फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' से अपना फौजी लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया और साथ ही फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी भी शेयर की है। इस खुशखबरी को सुनकर सनी के फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

सनी देओल का पोस्ट
सनी देओल ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना फौजी लुक शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मिशन पूरा हुआ। फौजी, विदा लेता हूं! #बॉर्डर2 के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद!'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
एक्ट्रेस सिमरत कौर ने लिखा, 'जय हिंद', एक फैन ने लिखा, 'बहुत खूब...', एक और फैन ने लिखा, 'जय श्री राम', एक और फैन ने लिखा, 'सनी देओल सर हमेशा दिल को छू लेने वाले दिग्गज अभिनेता हैं', एक और फैन ने लिखा, 'शानदार..', एक और फैन ने लिखा, 'सर आप एक सच्चे हीरो लगते हैं', एक और फैन ने लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकता सर-जय हिंद', एक और फैन ने लिखा, 'अब रिलीज का इंतजार है।'
विज्ञापन

फिल्म बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। बॉर्डर 2 फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और वरुण धवन जैसे कलाकार नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है। फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan: शनाया के बॉलीवुड डेब्यू के दिन भावुक हुईं मां महीप कपूर, शेयर की बचपन की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed