फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Amisha Patel Gadar 2 Motion Poster Release See the Post here

Gadar 2: वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ 'गदर 2' का मोशन पोस्टर, तारा-सकीना को देख फैंस बोले- कंफर्म है सुपरहिट होगी

Tue, 14 Feb 2023 10:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

इस मोशन पोस्टर को जी स्टूडियोज की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ लिखा है, ''तारा और सकीना की अमर प्रेम कहानी जिसने 22 साल पहले बड़े पर्दे को रोशन कर दिया था, एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।"

विज्ञापन
Sunny Deol  Amisha Patel Gadar 2 Motion Poster Release See the Post here
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर एक प्रेम कथा' की यादें लोगों के जेहन में आज भी ताजा हैं। इस फिल्म में तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी लोगों ने काफी पसंद की थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के मेकर्स ने गदर 2 का मोशन पोस्टर वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज कर दिया है। मोशन पोस्ट में सनी देओल और अमीषा की जोड़ी कमाल लग रही है। दोनों लंबे समय के बाद एक साथ दोबारा बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। मोशन पोस्ट में फिल्म का सुपरहिट गाना 'उड़ जा काले कावा' गाना सुना जा सकता है। 

विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण और गणेश आचार्य ने अक्षय कुमार के गाने पर जबरदस्त डांस कर जमा दी महफिल, देखें वीडियो...

विज्ञापन

Sunny Deol  Amisha Patel Gadar 2 Motion Poster Release See the Post here
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस मोशन पोस्टर को जी स्टूडियोज की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ लिखा है, ''तारा और सकीना की अमर प्रेम कहानी जिसने 22 साल पहले बड़े पर्दे को रोशन कर दिया था, एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। गदर 2 11 अगस्त 2023''। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। 
Valentine Day: अदिति राव ने वेलेंटाइन डे पर धर्मेंद्र को दिया गुलाब, एक्टर ने माथा चूमकर लुटाया प्यार...

Sunny Deol  Amisha Patel Gadar 2 Motion Poster Release See the Post here
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, ''11 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा, ''इस फिल्म के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह कंफर्म सुपरहिट होगी।'' इसके अलावा बहुत से  यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि गदर 2 का फर्स्ट लुक 26 जनवरी  को रिलीज किया गया था। फैन को यह काफी ज्यादा पसंद आया था।  गौरतलब है कि साल 22 साल पहले रिलीज हुई गदर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आज भी लोग यह फिल्म छोटे पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। 
TV Actress: राखी सावंत से चारू असोपा तक, इन एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, पतियों पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed