फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Charan Dance with choreographer ganesh acharya did the hook up step on main khiladi tu anari song

Ram Charan: राम चरण और गणेश आचार्य ने अक्षय कुमार के गाने पर जबरदस्त डांस कर जमा दी महफिल, देखें वीडियो...

Tue, 14 Feb 2023 10:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 14 Feb 2023 10:05 PM IST
सार

अक्षय कुमार और इमरान हाश्मी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं हाल ही में फिल्म से 90 के दशक का हिट ट्रैक 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का रिक्रिएशन रिलीज हुआ है। जिसे न सिर्फ फैंस एन्जॉय कर रह हैं बल्कि साउथ सेलेब्स भी गाने को एन्जॉय करते दिखे।

विज्ञापन
Ram Charan Dance with choreographer ganesh acharya did the hook up step on main khiladi tu anari song
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के मेगास्टार राम चरण 'आरआरआर' जैसी हिट फिल्म देने के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'आरसी 15' की शूटिंग में व्यस्त हैं। राम चरण अपनी एक्टिंग के साथ-साथ नए-नए अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में अब उनके लेटेस्ट वीडियो में अभिनेता को बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को टक्कर देते हुए देखा गया है। उन्होंने अक्षय कुमार के सुपरहिट गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं। राम चरण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

रामचरण और गणेश आचार्य ने दिखाई जुगलबंदी 
वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ डांस करते हुए व मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत दो महिलाओं से होती है, जिसके बाद वीडियो में कोरियोग्राफर और अंत में राम चरण की धमाकेदार एंट्री होती है। वीडियो में राम चरण हिंदी गाना गाते हुए मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही गणेश आचार्य ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर राम चरण का धन्यवाद भी किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ganesh Acharya (@ganeshacharyaa)

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan Dance with choreographer ganesh acharya did the hook up step on main khiladi tu anari song
गणेश आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरियोग्राफर गणेश ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे खुशी है कि आपने एन्जॉय किया'। साथ ही इस वीडियो को रामचरण ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'सिर्फ आपके लिए अक्षय सर'। इससे पहले, इस गाने पर टाइगर श्रॉफ और सलमान खान भी डांस करते देखे जा चुके हैं। बता दें, फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर अक्षय और इमरान साथ में नजर आएंगे। 

विज्ञापन

आरसी 15 में नजर आएंगे राम चरण
आपको बता दें कि राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आरसी 15’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसी के सेट पर उन्होंने अक्षय के गाने ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’ के न्यू वर्जन पर डांस मूव्स दिखाए हैं। इसमें उन्होंने अक्षय के स्टेप्स को कॉपी किया है और वैसे ही शानदार अंदाज में उसे फॉलो किया है। ‘आरसी 15’ में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें: अब विवेक अग्निहोत्री भी हुए शाहरुख खान के मुरीद, पठान की जबरदस्त कामयाबी के बाद कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed