Suniel Shetty: आवारा पागल दीवाना 2 को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- कब शुरू होगी शूटिंग
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि वास्तव में इन सभी फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित करने की योजना चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'हेरा फेरी 4' की पुष्टि होने के बाद से ही अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के प्रशंसक तीनों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर भी सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी। इस बीच सुनील शेट्टी ने आवारा पागल दीवाना और वेलकम की फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
कब शुरू होगी शूटिंग?
हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि इन सभी फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित करने की योजना वास्तव में चल रही है। अभिनेता ने कहा कि वह 'हेरा फेरी 4' के बाद 'आवारा पागल दीवाना 2' की शूटिंग करेंगे और वह फिल्म के किरदार येड्डा अन्ना, गुरु गुलाब खत्री, छोटा छत्री से मिलने का अब और इंतजार नहीं कर सकते। बता दें कि फिल्म में सुनील के साथ परेश और अक्षय भी थे। इसके अलावा आफताब शिवदासानी, जॉनी लीवर, अमृता अरोड़ा, प्रीति झंगियानी और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था।
इस वेब सीरीज में आएंगे नजर
इस बारे में बात करते हुए सुनील ने आगे कहा कि वह अपने सभी आइकॉनिक किरदारों को फिर से निभाना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेरा फेरी 3 की शूटिंग दूसरी छमाही से शुरू होने की संभावना है। फिल्म में संजय दत्त की भी एंट्री हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करते नजर आ सकते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील को आखिरी बार धारावी बैंक वेब सीरीज में देखा गया था। इसके बाद वह जल्द ही ईशा देओल के साथ हंटर नाम की सीरीज में नजर आने वाले हैं।