फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel shetty reveals his biggest fear about hera pheri 3 Akshay Kumar Paresh Raval

Suniel shetty: हेरा फेरी 3 से कमबैक करने के लिए तैयार हैं सुनील शेट्टी, लेकिन सता रहा है इस चीज का डर

Sun, 19 Mar 2023 03:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 19 Mar 2023 03:37 PM IST
सार

'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू होने में थोडा वक्त है। इस बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म को लेकर अपना एक दर बयां किया है। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया की इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी।

विज्ञापन
Suniel shetty reveals his biggest fear about hera pheri 3 Akshay Kumar Paresh Raval
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। उन्होंने फिल्म हेरा फेरी में बाबू राव, राजू और श्याम के किरदार से फैंस को अपना दिवाना बना दिया था। उनकी कॉमेडी लोगों के सिर इस कदर चढ़ी कि वो आज तक नहीं उतरी। हाल ही में हेरा फेरी 3 के सेट से तीनों अभिनेताओं की तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में श्याम का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़ी बातें की।

विज्ञापन

'फिल्म हेरा फेरी की स्क्रिप्ट शानदार थी'
उन्होंने कहा कि मैं हेरा फेरी 3 के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं। हेरा फेरी जब रिलीज हुई थी, तब में और आज में काफी अंतर है। बहुत ही लंबा वक्त गुजर चुका है। इतने लंबे समय बाद के बाद उसी प्वाइंट से फिल्म की कहानी को दिखाने का कोई मतलब नहीं है। फिल्म की शानदार स्क्रिप्ट थी। जिसमें श्याम, राजू और बाबूराव की इमोशनली जर्नी को दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel shetty reveals his biggest fear about hera pheri 3 Akshay Kumar Paresh Raval
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

'हम चाहते हैं कि पहले की तरह हेरा फेरी 3 को भी दर्शकों का प्यार मिले'
इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए सुनील शेट्टी ने इस फिल्म को लेकर अपना डर भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हेरा फेरी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उन्होंने इसे काफी पसंद किया। हम चाहते हैं कि जैसा प्यार उन्होंने पहले हेरा फेरी को दिया, उसी तरह हेरा फेरी 3 को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिले।

विज्ञापन

'इस साल के आखिरी महीनों में होगी फिल्म की शूटिंग'
अभिनेता ने आगे बताया कि हेरा फेरी 3 की शूटिंग इस साल के आखिरी महीनों में होगी। फिल्म के मेकर्स सभी एक्टर्स के साथ डेट फाइनल करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में जहां हेरा फेरी की पुरानी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। वहीं हेरा फेरी 3 में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़ें: क्या अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी में हुई दोस्ती? बिग बॉस की रीयूनियन पार्टी में दिखे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed