फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty attended Announcement of the Indian cricket team For OVER 50 Cricket World Cup

ओवर फिफ्टीज क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की एंट्री, सुनील शेट्टी ने सीसीआई में किया पहली टीम का एलान

Mon, 30 Dec 2019 04:28 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 30 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty attended Announcement of the Indian cricket team For OVER 50 Cricket World Cup
सुनील शेट्टी ने सीसीआई में किया पहली टीम का ऐलान - फोटो : amar ujala

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की इंडियन प्रीमियर लीग के बाद से देश में क्रिकेट को लेकर तरह तरह के प्रयोग हो रहे हैं। सलमान खान का सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग ने शानदार कारोबार किया है। एकता कपूर बॉक्स क्रिकेट लीग भी काफी मशहूर हो चली है और अब बारी है मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की जो लेकर आए हैं 50 प्लस क्रिकेट लीग की पहली भारतीय क्रिकेट टीम।

विज्ञापन


50 प्लस क्रिकेट लीग दुनिया में तेजी से मशहूर हो रही है। सुनील शेट्टी ने इस लीग के लिए पहली भारतीय टीम की घोषणा रविवार को मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में की। भारतीय टीम का कप्तान शैलेंद्र सिंह को चुना गया है। 16 सदस्यीय टीम में मुख्य रूप से रणजी ट्रॉफी खेल चुके और क्लबों के खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलते रहे हैं। चार दिन तक चली कठिन चयन प्रक्रिया के बाद टीम के सदस्यों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

 

सुनील शेट्टी ने बताया कि टीम के कप्तान शैलेंद्र सिंह होंगे। इसके अलावा टीम में मयंक खंडवाला, परक अनंता, तुषार झावेरी, अश्वनी अरोड़ा, प्रीतिंदर सिंह, आदिल चाग्ला, पी जी सुंदर, प्रदीप पटेल, वेरिंदर भूम्बला, थॉमस जॉर्ज, संजय बेरी, दीपक चड्ढा, दिलीप चावण और श्रीकांत सत्या शामिल हैं। टीम में इकबाल खान, पीजी सुंदर और संजय बेरी जैसे रणजी खिलाड़ी शामिल हैं। इकबाल खान टीम के उप-कप्तान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel Shetty attended Announcement of the Indian cricket team For OVER 50 Cricket World Cup
सुनील शेट्टी ने सीसीआई में किया पहली टीम का ऐलान - फोटो : amar ujala

सुनील शेट्टी बताते हैं, "50 साल से ऊपर के इन खिलाड़ियों का ओवर फिफ्टीज क्रिकेट वर्ल्ड कप में शामिल होना बहुत खुशी की बात है। हमेशा से मेरा ये मानना रहा है कि किसी को वह काम करना बंद नहीं करना चाहिए जो करना उसे पसंद है और यह टूर्नामेंट क्रिकेट के जुनून को एक ऐसे देश में बढ़ने का मौका देता है जहां क्रिकेट लोगों की रगों में दौड़ता है।"
 

ओवर 50s क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च, 2020 को खेलेगा। भारत पहली बार ओवर 50s क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है। उसे पूल ‘बी’ में पाकिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के साथ रखा गया है। पूल 'ए' में ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed