फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sumbul Touqueer celebrates mehndi night with family as her father touqeer khan set to get married again

Sumbul Touqeer: अपने पिता के निकाह में इमली ने अपने हाथों में लगवाई मेहंदी, खुशी से मस्ती करती नजर आई एक्ट्रेस

Fri, 16 Jun 2023 02:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 16 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

सुम्बुल तौकीर खान के पिता की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस के घर सजा हुआ दिख रहा है।

विज्ञापन
Sumbul Touqueer celebrates mehndi night with family as her father touqeer khan set to get married again
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इमली एक्ट्रेस को बिग बॉस 16 से काफी नेम और फेम मिला। फिलहाल इन दिनों सुंबुल अपने पिता तौकीर खान की दूसरी शादी करवाने को लेकर चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस ने अब अपने पिता की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन

'इमली' सीरियल और सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 से फेमस हुई सुम्बुल तौकीर खान अपने पिता की दूसरी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस के घर पर उनके पिता तौकीर खान की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. वहीं सुम्बुल के पिता की मेहंदी नाइट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फंक्शन में फैमिली और कुछ करीबी फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sumbul Touqueer celebrates mehndi night with family as her father touqeer khan set to get married again
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुंबुल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी पिता की मेहंदी नाइट की वीडियो शेयर की है। वीडियो में सुंबुल डार्क पिंक कलर के सूट के साथ व्हाइट सलवार और दुप्पट्टा लिए हुए प्यारी लग रही हैं और वे मेहंदी लगवाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में सुंबुल के घर में काफी मेहमान नजर आ रहे हैं और घर पूरी तरह डेकोरेट दिख रहा है।  तो वही सुंबुल ने अपने हाथों में मेहंदी लगी तस्वीर भी शेयर की है।

विज्ञापन

बता दें कि, बिग बॉस सीजन 16 में भी सुम्बुल तौकीर खान से साजिद खान ने उनके पिता की दूसरी शादी का जिक्र किया था। पूछा था कि अगर उनके पापा 22 साल की किसी लड़की से शादी करना चाहेंगे तो एक्ट्रेस का रिएक्शन क्या होगा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उनको कोई दिक्कत नहीं होगी। बस प्यार होना चाहिए। नहीं तो आगे परेशानियां ही होंगी।

यह भी पढ़ें:  'टाइगर 3' के सेट से लीक हुआ सलमान का वीडियो, रूफटॉप पर स्टंट करते नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed