फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sukhee: Kahiin To Hoga Fame Chaitanya Choudhary To Make His Comeback As Shilpa Shetty Onscreen Husband

Sukhee: शिल्पा शेट्टी के पति बनकर पर्दे पर लौट रहे चैतन्य चौधरी, इस वजह से लिया था ब्रेक

Sun, 10 Sep 2023 09:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 10 Sep 2023 09:35 AM IST
सार

हाल ही में चैतन्य ने अपने कमबैक पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे किरदार करना चाहता हूं, जो अर्थपूर्ण हों और कुछ अलग हटकर हों। अभिनय मेरे लिए सिर्फ एक जॉब नहीं है, यह मेरा प्यार है, पैशन है'।

विज्ञापन
Sukhee: Kahiin To Hoga Fame Chaitanya Choudhary To Make His Comeback As Shilpa Shetty Onscreen Husband
चैतन्य चौधरी-शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता चैतन्य चौधरी ने टीवी शो 'कहीं तो होगा' के जरिए अपनी अच्छी पहचान बनाई। हालांकि, पिछले काफी वक्त से वह अभिनय से ब्रेक पर थे। अब फिर वह एक्टिंग की दुनिया में लौट रहे हैं। इस बार वह पर्दे पर शिल्पा शेट्टी के पति की भूमिका में नजर आएंगे। जी हां, चैतन्य आगामी फिल्म 'सुखी' में शिल्पा शेट्टी के पति का रोल अदा करेंगे।

विज्ञापन


इस वजह से नहीं लिया कोई प्रोजेक्ट
हाल ही में चैतन्य ने अपने कमबैक पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे किरदार करना चाहता हूं, जो अर्थपूर्ण हों और कुछ अलग हटकर हों। अभिनय मेरे लिए सिर्फ एक जॉब नहीं है, यह मेरा प्यार है, पैशन है। मैं अपनी कला की गहराई का पता करने के लिए इस प्रोफेशन में आया। एक जैसी भूमिकाएं मुझे अच्छी नहीं लग रही थीं, बस इसी बात ने मुझे अगला कदम बढ़ाने के लिए रोक दिया।'
विज्ञापन

Raj Kundra Birthday: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्पा के लिए कही यह बात
चैतन्य का कहना है, 'मुझे उम्मीद है कि 'सुखी' मेकर्स को मेरा काम पसंद आया है और वे मुझे और मौके देंगे। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। शिल्पा शेट्टी जैसी स्टार के साथ काम करना वाकई बड़ी बात है। अमित साध भी शानदार एक्टर हैं। फिल्म में इन दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ा मौका है। बता दें कि 'सुखी' में शिल्पा और अमित साध के अलावा कुशा कपिला और किरन कुमार जैसे स्टार भी नजर आएंगे।
Jawan: मोदी सरकार में 'जवान' की स्क्रीनिंग कराने की हिम्मत है? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी खुली चुनौती

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'सुखी' एक पंजाबी गृहणी सुखप्रीत की कहानी पर आधारित है। इस रोल को शिल्पा शेट्टी अदा कर रही हैं। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से परेशान वह एक दिन अपने स्कूल की रियूनियन में शामिल होने दिल्ली जाती है। इस दौरान वह ढेर सारे अनुभवों से गुजरती है और अपनी 17 साल पुरानी जिंदगी में लौट जाती है। फिर से वही पुराने दिन जीती है। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।
Jawan SFX: ‘जवान’ के वीएफएक्स बनाने वाली इस कंपनी को मिला सम्मान, अजय देवगन से फिर जुड़ा शाहरुख का नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed