Sukesh Chandrashekhar case: एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, ठग सुकेश के साथ जुड़ा था नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिंकी ने कथित रूप से मॉडलों और अभिनेत्रियों से संपर्क किया और उन्हें सुकेश की ओर से महंगे तोहफे दिए। साथ ही, पिंकी ने ही सभी को सुकेश से बात करने के लिए भी कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की फिरौती के मामले में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने आज (3 जनवरी) पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। पिछले साल नवंबर महीने में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने चंद्रशेखर की करीबी पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिंकी ने कथित रूप से मॉडलों और अभिनेत्रियों से संपर्क किया और उन्हें सुकेश की ओर से महंगे तोहफे दिए। साथ ही, पिंकी ने ही सभी को सुकेश से बात करने के लिए भी कहा। सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस निक्की तंबोली, चाहत खन्ना और सोफिया सिंह, अरुषा पाटिल ने जेल परिसर में सुकेश से मुलाकात भी की थी। इस दौरान सुकेश ने खुद को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का प्रोड्यूसर बताया था। इन चारों अभिनेत्रियों को गुच्ची, वसार्चे और लुइस विटन जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के महंगे उपहार दिए गए थे।
Shabana Azmi: शबाना आजमी ने स्टीवन स्पीलबर्ग-करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, कह दी यह बड़ी बात
बता दें कि इन आरोपों के बाद सितंबर महीने में चाहत खन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन भी दिया था। उन्होंने कहा था कि लोग सच्चाई नहीं जानते हैं और मेरा पक्ष सुने बिना ही निष्कर्ष निकाल रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा था, "अगर लोग मेरी कहानी को सुने बिना निष्कर्ष निकालते हैं, तो मैं इससे परेशान नहीं हो सकती। वे हकीकत नहीं जानते। वे जो चाहें कह सकते हैं या मान सकते हैं। उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। अभी मैं और मेरा परिवार सभी रिपोर्ट्स पढ़कर हंस रहे हैं कि क्या है और क्या निकल कर सामने आ रहा है।'' बता दें कि इस केस में अब तक जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी पूछताछ हो चुकी है। चाहत से पहले जैकलीन को कई बार कोर्ट पेश होते देखा जा चुका है।
10 Star Kids Debut 2023: राजश्री और धर्मा लांच करने जा रहे ये सात नए सितारे, तीन और की किस्मत भी दांव पर