{"_id":"5eb68d418ebc3e90591e4990","slug":"sujeet-gupta-flute-artist-live-on-amar-ujala-share-his-experiences","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसुरी बजाकर सबका दिल जीत लेते हैं सुजीत गुप्ता, अमर उजाला से की खास बातचीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बांसुरी बजाकर सबका दिल जीत लेते हैं सुजीत गुप्ता, अमर उजाला से की खास बातचीत
Sat, 09 May 2020 04:37 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 09 May 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
सुजीत गुप्ता
- फोटो : फेसबुक
कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। इस मुश्किल समय में आम से लेकर खास तक सभी लोग अपने घरों में हैं। हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। मशहूर बांसुरी वादक सुजीत गुप्ता ने भी इस दौरान अमर उजाला से बातचीत की।
विज्ञापन
बांसुरी वादक सुजीत गुप्ता प्रयागराज के रहने वाले हैं। इनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई वहीं से हुई है। बांसुरी की आवाज से सभी का मन मोह लेने वाले सुजीत गुप्ता फिलहाल दिल्ली में रह रहे हैं।
विज्ञापन
बांसुरी बजाने की कला पर जब अमर उजाला ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें संगीत का ज्ञान अपने पिता जी से मिला। घर में संगीत का माहौल था। मेले में खरीदी गई बांसुरी से उनकी रुचि संगीत में हुई। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के दर्शकों के लिए कई धुनों पर बांसुरी भी बजाई।
विज्ञापन
2004 में दिल्ली आए सुजीत गुप्ता के लिए वो साल मील का पत्थर साबित हुआ और तब से वह पूरे भारत और विदेशों में लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। दुनिया भर से लोग उनके संगीत कार्यक्रमों की मांग करते हैं।
सुजीत बांसुरी के द्वारा विभिन्न प्रकार के संगीत बजाते हैं जैसे कि भारतीय शास्त्रीय, पश्चिमी और सूफी संगीत। उनकी इस कला से आज दुनियाभर के लोग दीवाने हैं।
अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने जैकी श्रॉफ की हीरो फिल्म में बांसुरी पर बजी धुन भी बजाई जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन