फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sudhanshu pandey worked with rajinikanth in 2.0 shared his experience

रजनीकांत के साथ काम कर इस एक्टर ने शेयर किया एक्सपीरियंस, कहा- 'जैसे कोई मेडल मिला हो'

Sun, 25 Nov 2018 12:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
sudhanshu pandey worked with rajinikanth in 2.0 shared his experience
रजनीकांत के साथ सुधांशु पांडे - फोटो : instagram
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ हर कोई काम करना चाहता है। फिल्म 2.0 में एक्टर सुधांशु पांडे, रजनीकांत संग स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। सुधांशु खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला। 
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान एक किस्सा शेयर करते हुए सुधांशु ने वेबसाइट डीएनए को बताया कि 'फिल्म के एक सीन में मुझे लंबा डायलॉग बोलना था। उसमें मुझे कई इमोशन्स दिखाने थे। जैसे ही मेरा डायलॉग खत्म हुआ, रजनी सर ने ताली बजाई और मेरी ओर देखकर थम्स अप किया। यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि थी, जैसे मुझे ऑस्कर या अवॉर्ड मिला हो।'
विज्ञापन


सुधांशु ने आगे बताया कि 'मेरे लिए ये गर्व की बात है। शूटिंग के आखिरी दिन उन्होंने मुझे एक किताब लिविंग विद द हिमालयन मास्टर्स दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस किताब ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं चाहता हूं कि तुम भी इसे पढ़ो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


2.0 में सुधांशु के रोल की बात करें तो वो निगेटिव किरदार में हैं। एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च में रजनीकांत ने इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म का कुल बजट 550 से 600 करोड़ तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed