Srinath Bhasi: मलयालम एक्टर श्रीनाथ भासी को कोर्ट से मिली राहत, पत्रकार और अभिनेता में हुई सुलह
केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता श्रीनाथ भासी के खिलाफ एक साक्षात्कार के दौरान एक महिला पत्रकार को कथित रूप से अपशब्द कहने के केस पर दर्ज मामले पर शुक्रवार को रोक लगा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलायलम अभिनेता श्रीनाथ भासी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, उनपर इंटरव्यू के दौरान एक महिला रिपोर्टर को कथित रूप से गाली देने को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद उन्हें इस आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन अब अभिनेता श्रीनाथ भासी को आज शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है क्योंकि उस महिला रिपोर्टर ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार जब अभिनेता ने अपने व्यवहार के लिए उनसे माफी मांगी तो महिला अपनी शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हो गई।
दरअसल, केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेता श्रीनाथ भासी के खिलाफ एक साक्षात्कार के दौरान एक महिला पत्रकार को कथित रूप से अपशब्द कहने के केस पर दर्ज मामले पर शुक्रवार को रोक लगा दी है। भासी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को को रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था और कहा था कि उनके और पत्रकार के बीच "मामला सुलझा लिया गया है"। महिला पत्रकार ने भी अदालत को सूचित किया है कि वह मामले को आगे बढ़ाने का इरादा नहीं रखती हैं।
Bigg Boss 16: प्रोमो में सलमान ने अब्दू रोजिक के साथ की स्टेज पर मस्ती, सिंगर ने चलाया अपनी आवाज का जादू
भासी ने एक याचिका दायर कर दावा किया कि महिला पत्रकार ने एक हलफनामे में यह कहते हुए शपथ ली है कि उन्हें और कोई शिकायत नहीं है और वह उन पर मुकदमा नहीं चलाना चाहती हैं। पिछले दिनों उस महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर मराडू पुलिस ने अभिनेता को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया था। भासी ने अपनी याचिका में कहा, 'मेरे और पत्रकार के बीच मामला सुलझ गया है। पत्रकार ने एक हलफनामे में शपथ ली है कि अब उन्हें और कोई शिकायत नहीं है और वह शिकायत पर मुकदमा नहीं चलाना चाहती...।"
Photos Of The Day: आमना का सेक्सी अंदाज और बॉडीकॉन ड्रेस में मौनी ने चुराया दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
आपको बता दें श्रीनाथ भासी ने रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में फिल्म 'प्राणायाम' में एक अभिनेता के रूप में अपनी शुरूआत की थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह अब तक करीब 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Vikram The Ghost: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी विक्रम द घोस्ट, एक्शन अवतार से नागार्जुन करेंगे धमाका