फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Indian Actress Sai Pallavi Biography Education Qualification News In Hindi

Sai Pallavi: कितनी पढ़ी-लिखी हैं साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी, इस वजह से विवादों में घिरीं

Thu, 16 Jun 2022 09:34 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Thu, 16 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

साई पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना मॉब लिंचिंग से कर दी, जिसके बाद वह विवादों में घिर गईं। 

विज्ञापन
South Indian Actress Sai Pallavi Biography Education Qualification News In Hindi
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

धर्म के नाम हिंसा से पूरे देश का माहौल बिगड़ा हुआ है। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी ने इसी मामले पर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद वह विवादों में घिर गईं। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि साई पल्लवी के विवादों में घिरने की असल वजह क्या है और उन्होंने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है? 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, साई पल्लवी ने देश में धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा की थी। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना मॉब लिंचिंग से कर दी, जिसके बाद वह विवादों में घिर गईं। 

विज्ञापन

साई पल्लवी ने क्या कहा?

साई पल्लवी ने कहा, 'कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया कि उस समय कश्मीरी पंडितों को कैसे मार दिया गया। यदि आप इस मुद्दे को धार्मिक संघर्ष के रूप में ले रहे हैं तो हाल ही में एक उदाहरण था, जहां एक मुस्लिम पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह गायों को ले जा रहा वाहन चला रहा था। लोगों ने जय श्री राम का जाप किया। तो फिर क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, इसमें अंतर कहां है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं साई पल्लवी

साई पल्लवी ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों पर दिखाए गए अत्याचारों की तुलना मॉब लिंचिंग से की। साई पल्लवी के इस विवादित बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कुछ लोग साई पल्लवी का सपोर्ट कर रहे हैं तो काफी लोग उन पर भड़क रहे हैं। साई पल्लवी ने अपने साक्षात्कार में यह तक कह डाला कि मैं एक न्यूट्रल माहौल में पली-बढ़ी हूं। मैंने लेफ्ट विंग और राइट विंग के बारे में सुना तो बहुत है, लेकिन मैं किसी को भी सही या गलत नहीं कह सकती। 

कितनी पढ़ी-लिखी हैं साई पल्लवी

बता दें कि अभिनेत्री साई पल्लवी ने त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है। हालांकि, उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में जाने की अभिनय को चुना और सफलता हासिल की। साथ ही, अपने दमदार अभिनय से कई फिल्मों में जान फूंकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed