{"_id":"5cf8ab2bbdec2207097111ef","slug":"south-actor-dhanush-will-remake-in-ayushmann-khurrana-film-andhadhun","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनुष बनाएंगे सुपरहिट हिंदी फिल्म अंधाधुन का रीमेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धनुष बनाएंगे सुपरहिट हिंदी फिल्म अंधाधुन का रीमेक
Thu, 06 Jun 2019 11:26 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Dhanush
- फोटो : file photo
साउथ के जाने माने कलाकार और रजनीकांत के दामाद धनुष इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म द एक्सट्राऑरडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर के रिलीज़ की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने एक खास खबर वहां मौजूद सभी लोगों से साझा की।
धनुष इन दिनों आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म अंधाधुन के रीमेक की तैयारियों में लगे हुए हैं। धनुष ने कहा, "यह एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, हम सभी ने इस फिल्म के राइट्स लेने की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है जिसे तमिल में करने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है।"
अभी धनुष का पूरा ध्यान रोमैन प्यूरतोलास की नोवल पर बनी फिल्म द एक्सट्राऑरडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर पर ही है। कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग भी हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग खास तौर पर फ्रांस, इटली,लिबिया और मुंबई में की गई है। कान फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों की फिल्म के प्रति प्रतिक्रिया देख धनुष बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
इसी प्रमोशनल इवेंट पर धनुष ने फिल्म अंधाधुन की रीमेक के अलावा एक और खुलासा किया कि उन्होंने एक हिन्दी फिल्म साइन की है जिसकी घोषणा वह जल्द ही करने वाले हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि धनुष की यह फिल्म भी पिछली फिल्म रांझणा की तरह आनंद एल राय ही डायरेक्ट करने वाले हैं। इसी बात को लेकर धनुष ने भी कहा की वह कई विषयों पर आनंद से बात कर चुके हैं और वह जल्द ही उनके साथ काम करने की भी सोच रहे हैं।