Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने शेयर की नए लुक में तस्वीर, फैंस बोले- पुष्पाः द रूल का...'
'पुष्पा द राइज' से पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ अभिनेता अल्लु अर्जुन की लंबी फैन फॉलोइंग है और फैंस को पुष्पा के भाग 2 का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आज एक्टर ने अपने नए लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म पुष्पा: द राइज के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद से अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। देश भर में उनकी लंबी फैन फॉलोइंग हैं। आज एक्टर की नई तस्वीर सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया। जैसे ही अभिनेता ने तस्वीर साझा की, तो कमेंट बॉक्स में जैसे कमेंट की झड़ी लग गई है। फैंस एक के बाद एक उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं। इस समय पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पाः द रुल को लेकर काफी चर्चा हैं। जानकारी के मुताबिक यह अभिनेता इस समय इस फिल्म पर काम कर रहे हैं, इसलिए जैसे ही उन्होंने अपनी नए लुक की फोटो शेयर की तो तारीफों के साथ ही फैंस उनका ये लुक 'पुष्पा पार्ट 2' से भी जोड़ रहे हैं।
इंटेंस लुक से उड़ाए होश
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने आज अपने इंस्टाग्राम से नए लुक के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक सी-थ्रू टी-शर्ट में पोज देते नजर आ रहे थे। लंबे बाल घनी दाढ़ी के साथ अपने इंटेंस लुक से अल्लू ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। अल्लू अर्जुन के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी इस तस्वीर पर कमेंट से फैंस ने प्यार की बौछार कर दी है। अब तक इस तस्वीर पर लाखों से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
अल्लू अर्जुन की तस्वीर पर एक फैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आप हॉटनेस की असली डेफिनेशन हो, या तो आपके अंदर शहद या फिर आप नेचुरली स्वीटनेस में -टैलेंटेड हो। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- दुनिया के सबसे क्यूट चेहरे के ब्रांड एंबेसडर। इसके अलावा एक फैन ने लिखा- पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार है। बाकी फैन भी इसी तरह से अल्लू की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं और दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार की बौछार कर रहे हैं।