फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sources Says Priyanka Chopra Has Been Singed For Kalpana Chalwla's Biopic

'मैरी कॉम' के बाद अब इस बायोपिक में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Mon, 24 Apr 2017 12:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 24 Apr 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Sources Says Priyanka Chopra Has Been Singed For Kalpana Chalwla's Biopic
प्रियंका चोपड़ा और कल्पना चावला
प्रियंका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में बिजी हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 2016 में आई प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' थी। इसके बाद उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं साइन की थी लेकिन अब पीसी के फैंस उन्हें जल्द ही स्क्रीन पर देखेंगे। प्रियंका ने अपनी अगली हिंदी फिल्म साइन कर ली है।
विज्ञापन


मिड-डे में छपी खबर के अनुसार प्रियंका जल्द ही अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के रोल में दिखेंगी। प्रियंका की टीम एक साल से इस प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स से बात कर रही थी। फिल्म की स्क्रिप्ट भी लगभग फाइनल हो चुकी है और प्रियंका जल्द ही इसकी शूटिंग शूरू करेंगी। 'मैरी कॉम' के बाद उनकी ये दूसरी बायोपिक होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रॉबर्ट डी नीरो के साथ दिखाई दीं प्रियंका, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म को नई डायरेक्टर प्रिया मिश्रा डायरेक्ट करेंगी। फिल्म पर उन्होंने कहा, 'मैं पिछले सात सालों से इस फिल्म पर काम कर रही हूं। एक नया प्रोडक्शन बैनर फिल्म को प्रोड्यूस करेगा।' फिल्म की तैयारी के लिए प्रिया ने कल्पना के माता-पिता से कई मुलाकातें भी की हैं।

कल्पना अंतरिक्ष में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 2003 में अपनी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा से लौटते हुए उनका अंतरिक्ष यान टूटकर बिखर गया था। यान में मौजूद कोई यात्री सुरक्षित नहीं बच पाया था।

ये भी पढ़ें- खूबसूरती के मामले में प्रियंका ने एंजोलिना जॉली को भी पछाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed