फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SONY TV Clarification On Crime Patrol Recent Episode After Viewers Complaint It Links to Shraddha Murder Case

Crime Patrol: क्राइम पेट्रोल शो पर मचे बवाल के बाद सोनी ने जताया खेद, पेश की सफाई

Tue, 03 Jan 2023 12:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Jan 2023 12:27 AM IST
सार

बता दें कि 'क्राइम पेट्रोल' के 'अहमदाबाद-पुणे मर्डर' एपिसोड की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
SONY TV Clarification On Crime Patrol Recent Episode After Viewers Complaint It Links to Shraddha Murder Case
श्रद्धा वालकर-आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों 'क्राइम पेट्रोल' के एक एपिसोड पर जमकर हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर सोनी टीवी के बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है। दरअसल, हुआ यह कि बीते दिनों 'क्राइम पेट्रोल' में 'अहमदाबाद-पुणे मर्डर' नाम से एक एपिसोड प्रसारित किया गया। इसे लोग दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं। दर्शकों का आरोप है कि शो में कहानी तो श्रद्धा और आफताब पूनावाला की दिखाई है, लेकिन इसमें पात्रों का धर्म बदल दिया गया है। इस पर शुरू हुआ हंगामा थम नहीं रहा है। आखिरकार आज चैनल की ओर से इस पर स्पष्टीकरण दिया गया है।

विज्ञापन

Bhojpuri Celebs: 'बिग बॉस' के घर में गर्दा उड़ा चुके हैं ये भोजपुरी सितारे, शो में भी दिखा था भोजपुरिया अंदाज
विज्ञापन


बता दें कि 'क्राइम पेट्रोल' के 'अहमदाबाद-पुणे मर्डर' एपिसोड की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों का कहना है कि शो में श्रद्धा और आफताब का धर्म बदलकर दिखाया गया है। श्रद्धा को ईसाई लड़की एना फर्नांडीस के रूप में दिखाया गया है और उसकी हत्या करने वाले आफताब का नाम मिहिर रखा गया है, जबकि मिहिर हिंदू धर्म का नाम है। एपिसोड में मिहिर और एना मंदिर में शादी करते हैं और पुणे शिफ्ट हो जाते हैं, जबकि श्रद्धा और आफताब लिव इन रिलेशनशिप में थे और दोनों दिल्ली में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Screw Dheela: टाइगर श्रॉफ की 'स्क्रू ढीला' से हुई रश्मिका मंदाना की छुट्टी, इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस!

अब सोनी टीवी की तरफ से पेश किए गए माफीनामा में इस एपिसोड को हटाए जाने की बात कही गई है। साथ ही चैनल की ओर से कहा गया है, 'कुछ दर्शक क्राइम पेट्रोल के हालिया एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि यह एपिसोड हाल ही में हुए एक हत्याकांड से मिलता-जुलता लग रहा है। हम बताना चाहते हैं कि यह एपिसोड काल्पनिक कहानी पर आधारित है। इसकी कहानी 2011 में हुए एक हत्याकांड से प्रेरित है। हाल के किसी मामले से इसका कोई संबंध नहीं है। हम इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि हमारा कंटेंट ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड के मुताबिक हो। हम अपने दर्शकों की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं। अगर किसी दर्शक की भावना इस एपिसोड से आहत हुई हैं तो हमें खेद है। हमने इस एपिसोड को हटा दिया है।'

इस पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही कुछ यूजर्स ने मांग रखी है कि अब वास्तविक नामों के साथ हालिया मामले पर एक एपिसोड बनाया जाए। एक यूजर ने लिखा, 'आपने सही फैसला लिया है। आपको दर्शकों की भावनाओं को समझना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दर्शकों की भावनाएं आहत करना सही नहीं है।' बता दें कि श्रद्धा की हत्या उसके प्रेमी आफताब ने की थी। पहले उसका गला घोटकर मार डाला, फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए 35 टुकड़े किए और अलग-अलग जगह फेंके।
Bollywood: हॉलीवुड में भी अभिनय का जलवा दिखा चुके ये बॉलीवुड सितारे, जमकर हुई थी वाहवाही
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed