{"_id":"5f5a6b18791747310d7edb85","slug":"sonu-sood-helped-220-sailors-of-kashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonu sood सोनू सूद ने फिर निभाया वादा, पहुंचाई काशी के 220 नाविकों को मदद, जरूरतमंदों ने बताया सच्चा नायक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu sood सोनू सूद ने फिर निभाया वादा, पहुंचाई काशी के 220 नाविकों को मदद, जरूरतमंदों ने बताया सच्चा नायक
Sat, 12 Sep 2020 10:46 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता सोनू सूद इन दिनों काशी के नाविकों की मदद करने को लेकर सुर्खियों में है। दो दिन पहले ट्विटर पर मदद मांगने पर सोनू ने जल्द मदद का आश्वासन दिया था। गुरुवार को राहत सामग्री माझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद माझी के पास पहुंची।
विज्ञापन
सोनू सूद,
- फोटो : अमर उजाला
सोनू द्वारा भेजी गई राहत सामग्री को राजघाट, दशाश्वमेध और शिवाला घाट पर 220 नाविकों के बीच वितरण कराया गया। राजघाट पर गोविंद साहनी व धीरज ने 70 जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री के पैकेट वितरित किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
जरूरतमंदों ने कहा कि सोनू सूद अभिनेता होने के साथ-साथ सच्चे नायक भी हैं। बता दें कि प्रह्लाद घाट के पार्षद मिथिलेश साहनी बच्चा ने सरकार के साथ सामाजिक संस्थाओं से लॉकडाउन की मार झेल रहे काशी के नाविकों की मदद करने के लिए गुहार लगाई थी।