फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu nigam agaain tweet azaan video and says good morning

सोनू निगम ने फिर किया ट्वीट, अजान वाला वीडियो शेयर कर कहा- गुड मॉर्निंग

Sun, 23 Apr 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Sun, 23 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
sonu nigam agaain tweet azaan video and says good morning
सोनू निगम

अजान पर बयान देने के बाद सोनू निगम को देश भर के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। मामला अभी शांत हुआ ही था कि सोनू निगम ने रविवार को सुबह एक वीडियो ट्वीट कर दिया। इस बार सोनू ने अजान का वीडियो रिकॉर्ड कर ट्विटर पर डाला है। इसमें सुबह की अजान की आवाज सुनाई दे रही है। 

विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- कहीं भी प्रार्थना करें, लेकिन किसी को परेशानी न हो: जावेद अख्तर
विज्ञापन


वीडियो के साथ सोनू ने कैप्‍शन में लिखा- 'गुडमॉर्निंग इंडिया'। शायद सोनू इस वीडियो से ये साबित करना चाहते हैं कि उनके घर पर अजान की आवाज सुनाई देती है। क्योंकि कुछ लोगों ने सोनू का ये कहकर विरोध किया था कि उनके घर के आस-पास मस्जिद है ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि सोनू निगम ने कुछ दिन पहले मस्जिदों में होने वाली अजान पर कहा था, 'मैं मुस्लिम नहीं हूं तो मैं अजान की आवाज सुनकर क्यों उठूं। भारत में कबतक धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।' इसके बाद वो विवादों में घिर गए थे। किसी ने उनके खिलाफ फतवा निकाला तो किसी ने उन्हें घर बदलने की सलाह दे डाली।

ये भ्‍ाी पढ़ें- अजान विवादः सोनू के समर्थन में आए उनके गुरु गुलाम मुस्‍तफा, कहा- मेरा शिष्य ऐसा नहीं

अपने बयान पर सफाई देते हुए सोनू ने एक और ट्वीट किया था, 'मैं प्रार्थना के नहीं सिर्फ लाउडस्पीकर के खिलाफ हूं।' जब मामला नहीं थमा तो उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। साथ ही अपना सिर भी मुंडवा लिया। अब देखना ये है कि कहीं उनका ये वीडियो भी बवाल ना खड़ा कर दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed