फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonalee Kulkarni wraps up shooting of Mohanlal film Malaikottai Valiban says incredible journey comes to end

Sonalee Kulkarni: पूरी हुई 'मलाइकोट्टई वलीबन' की शूटिंग, सोनाली कुलकर्णी ने जताया निर्देशक का आभार

Sun, 18 Jun 2023 06:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Jun 2023 06:41 PM IST
सार

कई सप्ताह की शूटिंग के बाद मेकर्स ने शूट पूरा कर लिया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी का भी अहम रोल है।

विज्ञापन
Sonalee Kulkarni wraps up shooting of Mohanlal film Malaikottai Valiban says incredible journey comes to end
सोनाली कुलकर्णी, मोहनलाल, लीजो जोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनाली कुलकर्णी मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म 'मलाइकोट्टई वलीबन' में मोहनलाल के साथ नजर आएंगी। निर्देशक लिजो जोस पेलिसरी की इस फिल्म का जब से एलान हुआ है, तब से यह जबर्दस्त चर्चा में है। इस फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट यह है कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

Scam 2003: हंसल मेहता की 'स्कैम 2003' की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरीज
विज्ञापन


टीम से साथ साझा की तस्वीर
कई सप्ताह की शूटिंग के बाद मेकर्स ने शूट पूरा कर लिया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी का भी अहम रोल है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की। सोनाली ने फिल्म की टीम के साथ ग्रुप फोटो साझा की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जनवरी से जून तक, यह शानदार यात्रा पूरी हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्देशक का जताया आभार
इस फिल्म का हिस्सा बनाए जाने के लिए सोनाली ने अपनी पोस्ट के जरिए लिजो जोस पेलिसरी का आभार जताया है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग 130 दिनों तक चली है। राजस्थान, चेन्नई और पुडुचेरी समेत कई जगहों पर इसकी शूटिंग चली।  'मलाइकोट्टई वलीबन' लिजो जोस पेलिसरी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इस फिल्म के जरिए मोहनलाल पहली बार लिजो के साथ काम कर रहे हैं।
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में फलक नाज ने की भाई शीजन को लेकर बात, तुनिशा की मौत पर भी जताया अफसोस

पिछले साल हुआ था एलान
फिल्म 'मलाइकोट्टई वलीबन' का एलान पिछले साल अक्तूबर में हुआ था और इसे शिबू बेबी जॉन के जॉन एंड मैरी क्रिएटिव द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। मोहनलाल की बात करें तो 62 साल के एक्टर की कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। 'मलाइकोट्टई वलीबन' के अलावा, उन्हें जीतू जोसेफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'राम' में भी देखा जाएगा।
Alia Bhatt: 'हार्ट ऑफ स्टोन' के ट्रेलर में कम स्क्रीन टाइम पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed