{"_id":"5bdc170bbdec22699b149837","slug":"sonakshi-sinha-opens-up-about-the-man-she-want","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया चाहिए जवाब, बोली- दूल्हा जो कभी भी न...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया चाहिए जवाब, बोली- दूल्हा जो कभी भी न...
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में इन दिनों शादी का उत्सव चल रहा है। सोनम कपूर की शादी हो चुकी है। अब प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी सात फेरे लेने को तैयार हैं। इधर फैंस की नजरें खूबसूरत सोनाक्षी सिन्हा पर हैं कि वे कब खुशखबरी सुना रही हैं।
विज्ञापन
जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो सोनाक्षी ने कहा कि पहले ये तो जान लो कि मुझे कैसा दूल्हा चाहिए। फिर सोना ने अपने आइडियल मैन और शादी के बारे में खुलकर बात की। सोनाक्षी ने कहा कोई जो मुझे स्पेस दे और मुझे कभी नीचे ना गिरने दे ऐसे व्यक्ति से वह शादी करना चाहेंगी। वहीं सोनाक्षी ने होने वाली दुल्हनों के लिए कहा है कि कभी किसी वजह से गलत आदमी से शादी न करें।
विज्ञापन
सोना ने यह भी बताया कि जब उन्होंने कहो ना प्यार है फिल्म देखी तो उसके बाद उनको ऋतिक रोशन से प्यार हो गया था। हालांकि इस इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया कि उन्होंने शादी के लिए किसी को पसंद कर रखा है या नहीं। अब आने वाले समय में सबकी निगाहें सोना पर रहेंगी कि वे कब कहां और किससे शादी रचाने वाली हैं। 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग से अपना डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही करन जौहर की फिल्म कलंक में नजर आएंगी।
विज्ञापन