फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Bloody PETA India Campaign Blasts the Most Polluting Material Leather

Sonakshi Sinha: चमड़े के खिलाफ पेटा इंडिया के अभियान में शामिल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, फैंस को दी ये सलाह

Wed, 27 Apr 2022 08:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 27 Apr 2022 08:05 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) इंडिया के लिए एक नए अभियान में हिस्सा लिया है। इसके जरिए वह फैंस को चमड़ा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Bloody PETA India Campaign Blasts the Most Polluting Material Leather
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी आने वाली फिल्म 'काकुड़ा' और 'डबल एक्सएल' से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) इंडिया के लिए एक नए अभियान में हिस्सा लिया है। इसके जरिए वह फैंस को चमड़ा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इस अभियान के लिए सोनाक्षी एक बैग पकड़े हुए दिख रही हैं, जिसमें से खून टपक रहा है। इसके जरिए वह लोगों लाखों जानवरों की ओर ध्यान देने की बात कर रही हैं, जिन्हें हर साल चमड़े के लिए मार दिया जाता है।
विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- 'गाय और भैंस बुद्धिमान और भावुक होने वाले जानवर हैं। वह अपने साथी जानवरों को खोने का शोक मनाते हैं। इसलिए मैं जब भी खरीददारी करती हूं तो हमेशा वीगन की ओर बढ़ती हूं और चमड़े का सामान बहुत सोच समझकर ही खरीदती हूं'। उन्होंने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि पेटा इंडिया के इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोग वीगन की ओर प्रेरित होंगे'। 
विज्ञापन


पशु कल्याण, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि वीगन फैशन ही भविष्य है। पिछले साल, विश्व फैशन दिवस (21 अगस्त) पर, 33 प्रमुख डिजाइनरों ने पेटा इंडिया और लैक्मे फैशन वीक में चमड़े का उपयोग कम करने के लिए कहा था। जो डियाइनर्स चमड़े का उपयोग नहीं करेंगे उनमें गौरव गुप्ता, मसाबा गुप्ता, मोनिका और करिश्मा, अनीत अरोड़ा, राणा गिल, श्यामल और भूमिका, सोनाक्षी राज, सिद्धार्थ टाइटलर, रीना ढाका, विक्रम फडनीस, रॉकी स्टार, अत्सु सेखोज, देव आर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed