Sona Mohapatra: सोना महापात्रा को नहीं भाई सोनाली की माफी? पोस्ट कर सिंगर ने कही यह बात
गायिका सोना महापात्रा ने भी सोनाली के आलसी वाले बयान के बाद माफीनामा पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
विस्तार
एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिलाओं को सोनाली कुलकर्णी ने आसली कहा था। इस बयान के बाद सोनाली को ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। तमाम ट्रोलिंग के बाद सोनाली ने सोशल मीडिया पर भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफीनामा पोस्ट किया था। गायिका सोना महापात्रा ने भी सोनाली के इस बयान पर खिंचाई की थी, और उनके इस माफीनामा पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
सोना ने किया रिएक्ट
दरअसल, भारतीय महिलाओं को आलसी कहने के बाद सोनाली कुलकर्णी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं थी, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। नेटिजन्स के लगातार आलोचना करने के बाद सोना महापात्रा ने भी ट्विटर पर उनकी आलोचना की थी। हालांकि सोनाली के माफीनामा पोस्ट के बाद सिंगर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- Paromitabardolo के साथ चर्चा की और कई महिलाओं के साथ सहमति व्यक्त की, जिन्होंने उनके बयान को परेशान करने वाला, अदूरदर्शी, पारलौकिक पाया। बोलने के लिए पूरा श्रेय सोनाली कुलकर्णी को है, हमारे दुख को स्वीकार करते हुए। मुझे पता है कि एक भी आदमी ऐसा नहीं करता है। यहां तक कि उन्हें भी जिन्होंने जानबूझकर चोट पहुंचाई है, नुकसान पहुंचाया है।
had a discussion with @Paromitabardolo & agreed with many women who found her statement disturbing, myopic, parochial. Full credit to @sonalikulkarni for speaking up , acknowledging our hurt.Not a single man I know does this.Not even those who have consciously hurt, harmed. 🧚🏿♀️🔴 https://t.co/WIv0inuzNa
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) March 20, 2023
सोनाली को सुनाई थी खरी खोटी
इस पोस्ट से पहले सिंगर ने 16 मार्च को भी एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने सोनाली को खरी खोटी सुनाई थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था सच्चा और सही मायने में दुखद Paromitabardolo। वैवाहिक कॉलम की जांच करें-वांछित, अच्छी दिखने वाली, शिक्षित, कमाई करने वाली, घरेलू, ससुराल, घर की ड्यूटी और मासिक वेतन का ख्याल रखें। विज्ञापन के प्रकार। दोहरी मार। उसके पास जो इनसाइट है। वह आलसी है और उसे योग्य होना चाहिए-जैसे कि मेरी मंडलियों में।
Filmy Wrap: कंगना का ऋतिक पर निशाना और मलाइका के पक्ष में आए अरबाज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
भारतीय महिलाओं को सोनाली ने बताया था आलसी
आपको बता दें कि सोनाली कुलकर्णी ने भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी दी थी। उन्होंने उस दौरान कहा था कि भारत में, हम कई बार भूल जाते हैं कि बहुत सारी महिलाएं आलसी होती हैं। इस बयान के चलते एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर नफरत का शिकार हुईं थी। इस बयान के चलते बाद में उन्होंने माफीनामा पोस्ट किया था।
Bheed: राजधानी दिल्ली में कल अनुभव सिन्हा करेंगे मन की बात, 'भीड़' को लेकर विवाद के बाद मुंबई में बढ़ी सरगर्मी