Singer KK Unknown Facts: कभी नहीं ली गायिकी की तालीम, 3500 से ज्यादा जिंगल्स पर किया काम; पढ़िए केके के अनसुने किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गायक केके (कृष्णकुमार कुन्नथ ) का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। केके कलकत्ता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। यहां कॉन्सर्ट को पूरा करने के बाद वह तबीयत बिगड़ने के बाद गिर पड़े। उन्हें जल्द से जल्द एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गायिकी की दुनिया के चमकते सितारे ने 53 साल की उम्र में गाते हुए ही दुनिया से विदाई ली। उनकी मौत की खबर से पूरे देश को गहरा सदमा लगा है। पीएम मोदी से लेकर तमाम बड़ी हस्तियां इस हादसे पर शोक प्रकट कर रही हैं। केके के जीवन का सफर काफी सफल रहा। उन्होंने कई हिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं और आगे भी रहेंगे। पर क्या आप जानते हैं - सिंगिंग की दुनिया के बेताज बादशाह केके ने कभी गाना सीखा नहीं था। आइए जानते हैं केके के बारे में ऐसी अनसुनी बातें...
'तड़प तड़प' से पहले इस गाने का थे हिस्सा
ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि केके ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 'तड़प-तड़प के इस दिल' गाने से की थी। हालांकि, बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि केके साल 1996 में आई पॉपुलर मूवी 'माचिस' के 'छोड़ आए हम वो गलियां' गाने का भी हिस्सा थे। इस गाने में उनके को-सिंगर हरिहरन, सुरेश वाडकर और विनोद सहगल थे। इस गाने को विशाल भारद्वाज ने कम्पोज किया था। यह गाना आज के समय में भी सुपरहिट है।
होटल में की नौकरी
साल 1994 में मुंबई आ कर गायिकी की दुनिया में कदम रखने से पहले केके ने होटल में भी काम किया था। एक इंटरव्यू के दौरान केके ने इस बात का खुलासा किया था। इसमें उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के सफर में हमेशा साथ देने के लिए अपनी पत्नी ज्योति को क्रेडिट दिया था।
3500 से अधिक जिंगल्स गाएं
बॉलिवुड में डेब्यू करने से पहले केके ने कई विज्ञापनों के लिए गाने गाए थे। शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने अपने करियर में करीब 3500 से अधिक जिंगल्स गाए थे।
हरिहरन से मिली मुंबई आने की प्रेरणा
केके ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि दिल्ली में गाना गाते वक्त सिंगर हरिहरन की नजर उनपर पड़ी थी। उन्होंने ही केके को मुंबई आने के लिए प्रेरित किया था।
नहीं सीखी सिंगिंग
केके ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने कभी गायिकी की शिक्षा नहीं ली। वह म्यूजिक स्कूल गए जरूर थे, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया था। उन्होंने बताया था कि वह शुरू से ही गाने को सुनकर सीखते थे। यह कला उन्हें शुरू से ही मिली थी।
किशोर कुमार से ली प्रेरणा
मशहूर गायक किशोर कुमार केके की प्रेरणा थे। केके ने बताया था कि उन्हें यह बात पता चली थी कि किशोर कुमार ने कभी गायिकी सीखी नहीं थी। इसलिए केके को म्यूजिक स्कूल न जाने का और भी कारण मिल गया।
हिंदी के अलावा इन भाषाओं में गाए गाने
केके केवल बॉलिवुड या हिंदी फिल्मो के ही गायक नहीं थे। उन्होंने अपने जीवन में तमिल, तेलुगू, मराठी, कन्नड़, बंगाली, मलयालम, गुजराती और असमिया भाषा में भी कई गाने गाए थे।
अरिजीत सिंह से जुड़ा है पुराना किस्सा
केके ने साल 2005 में सिंगिंग शो फेम गुरुकुल में ज्यूरी की भूमिका निभाई थी। बता दें कि इसी साल सिंगर अरिजीत सिंह ने भी इस शो में हिस्सा लिया था। इस शो से ही अरिजीत सिंह को पहचान मिलनी शुरू हुई थी।
दिल्ली के इस कॉलेज से की थी पढ़ाई
केके का जन्म साल 1968 में दिल्ली में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा से लेकर कॉलेज की पढ़ाई -लिखाई भी दिल्ली में ही हुई। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की थी।