Sikandar: ट्रेलर रिलीज से पहले 'सिकंदर' का नया पोस्टर जारी, पहली बार निर्माताओं ने किया पूरी कास्ट का खुलासा
Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटे पहले ही मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में फिल्म के स्टार कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म सिकंदर के ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को ट्रेलर लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही इसका नया पोस्टर जारी किया। पहली बार फिल्म के पोस्टर पर 'सिकंदर' की पूरी कास्ट नजर आई।
फिल्म का नया पोस्टर
नए पोस्टर में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन और शरमन जोशी सहित कलाकारों की टुकड़ी दिखाई दे रही है। यह पहली बार है जब निर्माताओं ने पोस्टर के माध्यम से पूरी कास्ट का खुलासा किया है। आधिकारिक पोस्टर को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया।
View this post on Instagram
Amaal Malik: डिप्रेशन के खुलासे के बाद अमाल मलिक के पिता ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
आज आएगा ट्रेलर
उन्होंने कैप्शन में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बस अब मुड़ने की डर है। दिल थाम के बैठे हैं। बस कुछ घंटे बाकी हैं।' बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर आज रविवार, 23 मार्च को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में शाम चार बजे से लॉन्च होगा।
Betting Apps Row: प्रभास- बालकृष्ण और गोपीचंद के खिलाफ केस दर्ज, सट्टेबाजी एप का प्रचार करने का लगा आरोप
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान और एआर मुरुगादॉस ने 'सिकंदर' के लिए पहली बार साथ काम किया है। सलमान ने अपने 'किक' के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ फिर हाथ मिलाया है। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। इसे हैदराबाद और मुंबई में शूट किया गया है। 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Vijay Deverakonda: 'किंगडम' की शूटिंग के लिए विजय देवरकोंडा श्रीलंका रवाना, फुरसत मिलते ही करेंगे शॉपिंग