Sidhu Moose Wala: मौत के बाद भी कायम है सिद्धू मूसेवाला का जलवा, लेटेस्ट सॉन्ग 'तेरे नाम' को मिले बंपर व्यूज
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का लेटेस्ट सॉन्ग 'मेरे नाम' आज रिलीज हो गया है. इस गाने को कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यू मिल चुके हैं। अगर आपने सिद्धू का ये गाना नहीं सुना है तो अभी सुनें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो गया है. ट्रैक का टाइटल 'मेरे ना' है। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े नामों में शरीक होते थे। हत्या से पहले उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए थे, जो अब रिलीज हो रहे हैं। मूसेवाला भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने उनकी मौजूदगी का एहसास कराते रहते हैं। इन सबके बीच दिवंगत मूसेवाला का एक और नया गाना 'मेरा नाम' 7 अप्रैल यानी आज रिलीज हो गया है। इस नए सॉन्ग में ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी गाया है।
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना आज यानी शुक्रवार को रिलीज हुआ है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सिद्धू की कुछ पुरानी वीडियो का इस्तेमाल किया गया है और वहीं कुछ जगहों पर ग्राफिक्स का इस्तेमाल करते हुए लिपसिंग की गई है। सिद्धू के नए गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। निधन के बाद रिलीज हुआ ये उनका तीसरा गाना है। इससे पहले भी उनके दो और गाने रिलीज हो चुके हैं।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके गाने लोगों को खूब पसंद आते थे। वहीं ये सिलसिला उनके गुजर जाने के बाद भी जारी है। उनके इस गाने पर भी लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। रिलीज होने के 10 मिनट के अंदर ही इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें, जहां इस गाने में आवाज सिद्धू मूसेवाला की है तो वहीं इसके लिरिक्स नाइजीरियन सिंगर बरना बॉय ने लिखे हैं और म्यूजिक स्टील बंग्लेज ने दिए हैं। उनके हर सॉन्ग की तरह ये गाना भी सुनने में काफी शानदार लग रहा है।
यह भी पढ़ें: 'भाई साहब लिट्टी चोखा लाओ नहीं तो...', नाराज अभिजीत ने गाते-गाते बीच में रोका कॉन्सर्ट